{"_id":"5e91b5898ebc3e6fa571df2e","slug":"coronavirus-update-covid-19-test-lab-start-at-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच शुरू, यहीं से जारी होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच शुरू, यहीं से जारी होगी रिपोर्ट
Sun, 12 Apr 2020 12:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के लिए राहत की खबर है। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में कोरोना वायरस की जांच शुरू हो गई है। शनिवार को इसका ट्रायल किया गया है। पहले दिन 45 नमूनों की जांच हुई।
इनकी जांच रिपोर्ट और नमूनों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ में क्रॉस चेकिंग के लिए भेजा गया है। सोमवार से एसएन मेडिकल कॉलेज में ही जांच होगी और यहीं से रिपोर्ट जारी की जाएगी।
माइक्रो बायलॉजी विभाग के वायरोलॉजी लैब में शनिवार को 45 नमूने की जांच को लगाए गए। नमूनों की तीन चरणों में प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आरएनए निकालने के बाद अन्य प्रक्रिया की जाती है। इनमें आठ घंटे का समय लगता है।

सोमवार से यहीं से जारी होगी रिपोर्ट
इन 45 नमूनों की रिपोर्ट केजीएमयू लखनऊ भेज दी गई है। यहां इन नमूनों की दोबारा से जांच की जाएगी, रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। दोनों की जांच समान होने पर एसएन सोमवार से विधिवत जांच शुरू कर देगा।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि एसएन में कोरोना वायरस की जांच शुरू हो गई है। इससे कोरोना वायरस की जांच और इलाज में सुविधा मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा आगरा जिले में कोरोना मरीज मिले हैं। यहां अब तक 92 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 81 सक्रिय मामले हैं। 10 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में सबसे ज्यादा जमाती हैं।