{"_id":"5e9f128078dd08324c7fd604","slug":"coronavirus-update-covid-19-rapid-test-kits-start-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: रैपिड किट से 15 मिनट में हो रही कोरोना की जांच, आगरा में की गई यह व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: रैपिड किट से 15 मिनट में हो रही कोरोना की जांच, आगरा में की गई यह व्यवस्था
Wed, 22 Apr 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैकल्पिक तौर पर रैपिड किट से भी जांच हो रही है। एसएन सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) और जिला अस्पताल में यह जांच शुरू हो गई है। इससे 15 मिनट में जांच हो रही है।
रैपिड किट से रक्त का नमूना लेकर जांच की जाती है। इसके लिए जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के चिकित्सक और टेक्नीशियन को कार्य सौंपा गया है। इस किट से जांच के लिए प्रयोगशाला की भी आवश्यकता नहीं है। इसी किट से कोटा से लाए गए छात्रों की भी जांच की गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि रैपिड किट से भी कोरोना वायरस की जांच कराई जा रही है। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और एसएन मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी लैब में नियमित नमूने जांच को भेजे ही जा रहे हैं।

सात से 21 दिन के संक्रमण में किट ज्यादा उपयोगी
पैथोलॉजी विभाग से जुड़े चिकित्सक ने बताया कि रैपिड कार्ड से कोरोना का संक्रमण सात दिन से 21 दिन के बीच का ही पकड़ में आ सकता है। ऐसे में संभावित मरीज के लिए वायरोलॉजी लैब में कन्फर्म जांच कराने के लिए भी संस्तुति कर दी जाती है। अभी तक रैपिड किट से 280 से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।
हॉटस्पॉट क्षेत्र में रैपिड किट से जांच की तैयारी
हॉट स्पॉट क्षेत्र में लोगों की संख्या अधिक होते देख इनकी रैपिड कार्ड से जांच कराने की तैयारी चल रही है। इससे संभावित मरीजों की आसानी से पहचान हो जाएगी। इसके लिए टीम बनाकर वहीं पर काउंटर बनाकर जांच करने की व्यवस्था की जाएगी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने भी रैपिड किट से कोरोना वायरस की जांच के लिए मंजूरी दे दी है।