{"_id":"5ea1d10d09c3fd27142c6c75","slug":"coronavirus-update-56-percent-of-covid-19-patients-are-youngster-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: ताजनगरी में कोरोना के मरीजों में 56 फीसदी नौजवान, चौंकाने वाले हैं आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: ताजनगरी में कोरोना के मरीजों में 56 फीसदी नौजवान, चौंकाने वाले हैं आंकड़े
Fri, 24 Apr 2020 01:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:02 AM IST
सार
बुजुर्गों ने बरता एहतियात: संक्रमितों में 6.5 फीसदी ही 61 से 80 साल के
335 संक्रमितों में 72 फीसदी पुरुष और 28 फीसदी महिलाएं
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में बृहस्पतिवार को आठ नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 335 हो गई। इनमें से 56 फीसदी 21 से 40 साल के नौजवान हैं। यह आंकड़ा इसलिए चौंका रहा है क्योंकि नौजवानों में प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है।
इसके उलट 61 से 80 साल के बुजुर्गों में संक्रमण कम मिला है, जबकि इनके लिए खतरा ज्यादा बताया जा रहा है। पिछले 10 दिनों में मिले मरीजों में युवा ज्यादा हैं। पहले 21 से 40 साल तक के 45 फीसदी थे। अब 11 फीसदी बढ़ गए हैं।
कुल संक्रमितों में 72 फीसदी पुरुष और 28 फीसदी महिलाएं हैं। यदि नौजवानों से लेकर बुजुर्गों तक के ग्राफ को देखें तो जैसे-जैसे उम्र ज्यादा है, वैसे-वैसे संक्रमण कम है। संक्रमितों में 27.5 प्रतिशत 41 से 60 साल उम्र वाले हैं। 6.5 प्रतिशत 61 से 80 वर्ष के। संक्रमितों में 20 वर्ष से कम वाले भी कम है। 10 प्रतिशत नौ से 19 साल के हैं।

ठीक हुए लोगों में युवा ज्यादा
जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह का कहना है कि संक्रमितों में युवा ज्यादा हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि उनमें वायरस से लड़ने की शक्ति भी ज्यादा है। रिकवरी में वे आगे हैं। आगरा में ठीक हुए लोगों में युवा ज्यादा हैं। बुजुर्ग और बच्चे भले ही कम हों, लेकिन उनकी देखभाल की ज्यादा जरूरत है।
ऐसे समझें
- 187 संक्रमितों की उम्र 21 से 40 साल।
- 93 संक्रमितों की उम्र 41 से 60 साल।
- 20 संक्रमितों की उम्र 61 से 80 साल।
- 35 संक्रमित 20 साल से कम उम्र है।
कुल संक्रमित
- पुरुष 242
- महिला 93
..क्योंकि युवा अधिक लोगों के संपर्क में रहते हैं
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक शिरोमणी ने बताया कि युवा बाहर अधिक संपर्क में रहते हैं। इसलिए इनकी संख्या भी ज्यादा है। हांलाकि इनमें 80% लोग जल्द ठीक हो जाते हैं।