फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update 17 New Cases Of Covid In Mathura

मथुरा में निजी अस्पताल के डॉक्टर समेत 17 और कोरोना संक्रमित, 533 पर पहुंचा आंकड़ा

Wed, 15 Jul 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update 17 New Cases Of Covid In Mathura
जांच के लिए नमूने लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जनपद में मंगलवार को निजी अस्पताल के चिकित्सक समेत 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य टीम ने सभी को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है, जबकि एक मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर किया है। 

विज्ञापन


नए कोरोना मरीजों में तीन की पॉजिटिव रिपोर्ट जिला अस्पताल में लगाई गई ट्रुनेट मशीन से आई है। मंगलवार को मिले केसों में से तीन को ही स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सूची में शामिल किया है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 533 हो गई है। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के सदर बाजार कसाई पाड़ा निवासी 47 वर्षीय महिला, जंक्शन रोड निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। गली रामदास से 64 वर्षीय वृद्धा, निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले नए मरीज

बलदेव के गांव हथौड़ा निवासी 35 महिला कोरोना संक्रमित आई है। शाम को आई रिपोर्ट में कोसीकलां निवासी 43 वर्षीय महिला, जगन्नाथुपरी निवासी 54 वर्षीय महिला, शहर के 65 वर्षीय वृद्ध, गोविंद नगर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। तबियत बिगड़ने पर इन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। 

देर शाम चौमुहां सीएचसी की महिला कर्मी, 27 वर्षीय महिला, कोसीकलां निवासी 30 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय महिला, नंदगांव निवासी 35 वर्षीय युवक, मथुरा पुलिस लाइन में तैनात 30 वर्षीय युवक, लक्ष्मीनगर यमुनापार निवासी 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिला हैं। 

फरह सीएचसी पर हो सकेगी कोरोना जांच

फरह कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र रेंडम कोरोना जांच केंद्र बन गया है। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक रामवीर वीर सिंह ने बताया कि फरह में स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जांच करा सकते हैं। अगर किसी को जुखाम या कुछ लक्षण दिखते हैं या कोई परेशानी है, तुरंत स्वास्थ्य पर आकर जांच कराएं। किसी पड़ोसी को भी परेशानी या लक्षण दिख रहे हैं तो उसे भी अवगत करा सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed