फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus update 15 more cases of covid in mathura

मथुरा में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले, 590 पर पहुंची मरीजों की संख्या

Mon, 20 Jul 2020 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update 15 more cases of covid in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मथुरा जिले में रविवार को 15 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 590 हो गई है। रविवार की शाम आए केस अभी स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सूची में शामिल नहीं किए हैं। जिले में 161 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग को अभी 890 लंबित रिपोर्ट आने का इंतजार है।

विज्ञापन


शहर के गऊघाट निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, राधा नगर में 42 वर्षीय और सदर बाजार में 59 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इसके साथ बंगालीघाट पर 24 वर्षीय युवक के अलावा कुसुम वाटिका में 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ 37 वर्षीय महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 
विज्ञापन



वृंदावन के चैतन्य विहार कॉलोनी में 57 वर्षीय व्यक्ति के अलावा निजी अस्पताल का 51 वर्षीय कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। कोसीकलां में बठैन गेट स्थित ढाबे का 42 वर्षीय कर्मचारी के संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप है। सदर बाजार के जमुना बाग में एक संक्रमित, चौक बाजार में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भरतपुरगेट पर भी निजी लैब से कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वैरागपुरा निवासी 30 वर्षीय युवक के साथ, कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति के साथ, चौक बाजार में एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। सभी मरीजों को आइसोलेट किया गया है। 

वृंदावन में पांच और हॉटस्पॉट बने

वृंदावन में पिछले दो दिन में पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद संबंधित इलाकों को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। यहां लोगों का आवागमन रोक दिया गया है। इन इलाकों का बीते दिवस सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण भी किया। नगर निगम को सैनिटाइजेशन कराने एवं सफाई व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने हॉटस्पॉट क्षेत्र गोविंद घेरा, गोपीनाथ बाग एवं अनाजमंडी स्थित चेयरमैन गली में बनाए गए हॉटस्पॉट स्थलों की व्यवस्था देखी। कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों से जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली दवाओं व जांच एवं नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सैनिटाइजेशन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed