फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus second wave in agra

आगरा में कोरोना: दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, सात दिन में आठ गुना मरीज मिले, तीन की मौत

Thu, 08 Apr 2021 09:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 09:20 AM IST
सार

  • इस साल अप्रैल के सात दिनों में मिल चुके हैं 417 मरीज 
  • बीते सात दिन में हो चुकी है तीन संक्रमित मरीजों की मौत

विज्ञापन
coronavirus second wave in agra
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़ा स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के 14 महीनों में दूसरी लहर के कारण संक्रमण खतरनाक स्थिति में है। आगरा में बीते साल अप्रैल के मुकाबले संक्रमण की दर लगभग आठ गुना अधिक है। बुधवार को 73 मरीज मिलने के बाद इन सात दिनों में संक्रमण के 417 मामले हो चुके हैं। जबकि बीते साल इतने ही दिनों में महज 53 मरीज मिले थे।

विज्ञापन


ताजनगरी में बीते साल तीन मार्च को पहली बार कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस पूरे महीने में संक्रमण के 12 मामले आए। अप्रैल में संक्रमण की दर बढ़ी और पहले सात दिन में 53 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


इस साल अप्रैल के पहले सात दिन में संक्रमण की दर लगभग आठ गुना है। इन सात दिनों में एक दिन में अधिकतम 82 मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को 73 मरीज मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 456 हो गई है, 31 मार्च 2021 तक इनकी संख्या 134 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात अप्रैल 2020 को हुई थी पहली मौत
कोरोना वायरस से पहली मौत सात अप्रैल 2020 को  हुई थी। यह 76 साल की वृद्धा थी और कमला नगर में रहती थी। इनको अपने पौत्र से संक्रमण हुआ था, जो नीदरलैंड की यात्रा करके लौटा था। लेकिन, इस साल सात दिन में कोरोना वायरस से तीन की मौत हो चुकी है। इसमें से दो की उम्र 60 साल से अधिक है।

अज्ञात स्ट्रेन कितना खतरनाक, स्टडी के बाद पता चलेगा
एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण अफ्रीकी और अज्ञात स्ट्रेन के ताजनगरी में चार मामले मिल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन भारतीय स्ट्रेन के मुकाबले दोगुना से अधिक खतरनाक है। अज्ञात स्ट्रेन अभी भी पहेली बना है, इसकी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के विशेषज्ञ स्टडी कर रहे हैं, इसकी संक्रमण करने की क्षमता कई गुना हो सकती है।

नए कंटेनमेंट जोन
अग्रसेन पुरम पीलाखार, अपर्णा गार्डन विजय नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, आवास विकास कॉलोनी, बैंक कॉलोनी आलोक नगर, बोदला, चमरौली बरौली अहीर, दयालबाग, दुष्यंत कुंज सिकंदरा, एत्माद्दौला, गणपति अपार्टमेंट शीतला रोड, गणपति सीरी सिकंदरा, इंद्रपुरी न्यूआगरा, जगदीशपुरा, जयपुर हाउस, ज्योति नगर खेरिया मोड़, कमला नगर, कावेरी कुंज फेज दो कमला नगर, खंदारी कैंपस, कृष्णा नगर रेजीडेंसी, लश्करपुर कमला नगर, मारुति सिटी शमसाबाद रोड, पीएंडटी कॉलोनी, पश्चिम पुरी, शाहगंज, शास्त्रीपुरम, शोरिया राज अपार्टमेंट, सिकंदरा, ताजगंज, टीला शोख मन्नू, ट्रांस यमुना कॉलोनी, उत्तमपुर बल्केश्वर, अरेला एत्मादपुर, बगदा बरौली अहीर, बाईंपुर, इटोरा, जऊपुरा, सहाई, सतौली एत्मादपुर, टेहू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed