फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Rapid Response Team Investigate Italy Tourist In Mathura Hotel

कोरोनावायरसः मथुरा में इटली के सैलानियों की जांच को पहुंची टीम

Wed, 04 Mar 2020 04:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Mar 2020 04:50 PM IST
सार

बाजार में बढ़ी मास्क की बिक्री 

विज्ञापन
Coronavirus Rapid Response Team Investigate Italy Tourist In Mathura Hotel
मास्क लगाए चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कोरोना वायरस के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। रैपिड रिस्पांस टीम को अलर्ट पर रखा गया है। संदिग्घ की जांच करने के लिए अस्पतालों को तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। इधर कोरोना का भय अस्पतालों में डाक्टर में भी देखा गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डाक्टर, नर्स और वार्ड ब्वाय भी मास्क लगाकर रोगियों को देख रहे हैं। वहीं कई रोगी भी मास्क लगाकर अस्पताल पहुंचे। शासन द्वारा कोरोना वायरस से ग्रसित रोगी को देखते समय सावधानी बरतने के दिए आदेश के बाद डाक्टर भी ऐतिहात बरत रहे हैं। 
विज्ञापन


इटली के यात्रियों की जांच लिए पहुंची आरआरटी
मथुरा के तीन होटलों में इटली के यात्रियों के ठहरे होने की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की है। बताया जाता है कि नए बस स्टैंड के समीप ब्रजवासी सेंट्रम, ब्रजवासी लेंडइन और गनपति होटल में इटली के यात्रियो के ठहरने की जानकारी होटल प्रबंधनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. शेर सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने नोडल एसीएमओ एके गुप्ता ने रैपिड रिस्पांस टीम को जांच के लिए भेजा। तीनों यात्रियों की टीम द्वारा जांच करने के बाद कोरोना संबंधी कोई भी लक्षण न पाए जाने के बाद राहत की सांस ली है।

जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में एक फिजिशियन के साथ फार्मासिस्ट, नर्स को रखे जाने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में आने वाले संदिग्ध रोगी की पहले जांच की जाएगी। दवाओं के माध्यम से उपचार करने का प्रयास किया जाएगा। - डा. आरएस मोर्य, सीएमएस जिला अस्पताल

संक्रमण के लक्षण 
तेज सिर दर्द
नाक का बहना
खांसी, गले में खरास
तेज बुखार, निमोनिया, अस्थमा का बिगड़ना 
सांस तेज चलना

बचाव के तरीके
अपने आसपास सफाई रखें
खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोंएं और हाथों की सफाई का पूरा ध्यान रखें। 
छींकने और खासने के दौरान आने मुंह और नाक को रूमाल से ढक लें। 
फ्लू के लक्षण होने पर डाक्टर से संपर्क करें
जानवरों के संपर्क में न रहें तो अच्छा है।  

बाजार में बढ़ी मास्क की बिक्री 
कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे के बीच लोगों में डर का भायदा दुकानदार भी उठा रहे हैं। 10 रुपए का मास्क बाजार में 25 से 30 रुपए तक में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed