फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus pregnant woman not admitted in private hospital, death of fetus in agra

कोरोना का खौफ: निजी अस्पताल में गर्भवती को नहीं किया भर्ती, गर्भस्थ शिशु की मौत

Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
सार

डॉक्टर ने फोन पर महिला को अस्पताल लाने को कहा, लेकिन भर्ती नहीं किया
हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन
coronavirus pregnant woman not admitted in private hospital, death of fetus in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की दहशत के कारण गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में भर्ती नहीं किया जा रहा। बृहस्पतिवार को एक और मामला सामने आया। शहर की निजी चिकित्सक ने गर्भवती को अस्पताल लाने को तो कह दिया, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया। 
विज्ञापन


प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने गर्भवती को लेडी लॉयल (महिला जिला अस्पताल) में भर्ती कराया, जहां जांच में पता चला कि गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है। यहां डॉक्टर ने महिला का प्रसव कराने के लिए दवाएं दी हैं।
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम निवासी दीपिका शर्मा (30) को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों के अनुसार उन्होंने अर्जुन नगर स्थित अस्पताल (जहां उनका पहले से इलाज चल रहा था) की डॉक्टर को फोन पर जानकारी दी, उन्होंने गर्भवती को अस्पताल लाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के गिड़गिड़ाने पर भी नहीं पसीजा दिल

यहां पहुंचे तो अस्पताल बंद था। गर्भवती के भाई प्रशांत शर्मा ने बताया कि बहन के प्रसव पीड़ा तेज होने पर कंपाउंडर को डॉक्टर को जानकारी देने के लिए कहा, लौटकर कंपाउंडर ने बताया कि मैडम ने कहा कि यहां भर्ती नहीं कर पाएंगे, सरकारी अस्पताल में ले जाओ। 

काफी गिड़गिड़ाने पर भी भर्ती नहीं किया, फोन किया तो डॉक्टर ने स्विच ऑफ कर लिया। ऐसे में तत्काल वहां से लेडी लॉयल में एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया, यहां जांच होने पर चिकित्सकों ने बताया कि गर्भस्थ शिशु की मौत हो चुकी है। ग

महिला के पति राहुल ने बताया कि यदि निजी अस्पताल में पत्नी को भर्ती कर लिया जाता तो गर्भस्थ शिशु की जान बच सकती थी। कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह ने बताया कि यहां जब भर्ती हुई थी, तब जांच से पता चला गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है। प्रसव कराने के लिए दवाएं दी जा रहीं हैं।

रजिया का भी ऑटो में हो गया था प्रसव

बोदला की रजिया को भी बुधवार को निजी अस्पतालों में भर्ती नहीं किया, लेडी लॉयल में भी इलाज नहीं मिला था, ऐेसे में टूंडला रोड स्थित अस्पताल लेकर जाते वक्त ऑटो में ही प्रसव हो गया था, जिसमें मृत बच्चे को जन्म दिया। जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचे यहां दूसरे शिशु का जन्म हुआ। यह नवजात आइसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed