फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus news update French tourists out of the hotel in agra

Lockdown Agra: कोरोना की आशंका पर होटल संचालक ने विदेशी पर्यटकों को निकाला

Wed, 25 Mar 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Mar 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
coronavirus news update French tourists out of the hotel in agra
फ्रांस का पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंगलवार को फ्रांस के दो पर्यटकों को कोरोना संक्रमित होने की आशंका पर अलग-अलग होटल से निकाल दिया गया। सूचना पर पर्यटकों की स्वास्थ्य विभाग की टीम से जांच कराई। पर्यटक स्वस्थ निकले। इस पर एडीएम सिटी के आदेश पर पर्यटकों को एक होटल में ठहराया गया। 
विज्ञापन


फ्रांस की 38 वर्षीय महिला तीन महीने पहले भारत आई थीं। एक होटल में ठहरी हुई थी। मंगलवार को महिला को होटल संचालक ने बाहर निकाल दिया। इस पर पर्यटक एक रिक्शे से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन


पर्यटक को देखकर स्टेशन पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेकअप किया। वो स्वस्थ निकली। इस पर टीम ने उन्हें वापस होटल जाने के लिए बोल दिया। मगर, वो रिक्शे से थाना पर्यटन आ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक भी स्वस्थ निकला

फ्रांस से 22 वर्षीय युवक 21 मार्च को आगरा आया था। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। उसे भी होटल संचालक ने निकाल दिया। पुलिस को सूचना दी कि आशंका है कि पर्यटक को कोरोना है। इस पर पर्यटन थाना पुलिस पहुंच गई।  पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। चेकअप के बाद वो स्वस्थ निकला। 
 

दूसरे होटल में ठहराया गया

पुलिस ने उसे जाने के लिए बोल दिया। मगर, पर्यटक के पास जाने का कोई साधन नहीं था। होटल भी पर्यटकों को नहीं रोक रहे हैं। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई। 

एडीएम सिटी के आदेश पर शाम को पर्यटकों को बसई चौकी के सामने स्थित एक होटल में रुकवाया गया।  इनको निगरानी में रखा गया है। इस होटल में पहले से एक और पर्यटक को रखा गया है। 

पर्यटकों को बाहर नहीं निकलने की सलाह पुलिस ने दी है। थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक दिनेश  कुमार ने बताया कि पर्यटकों को होटल में कमरे दिला दिए गए हैं। मगर, उन पर नजर भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed