फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus News: more than five hundred news cases of covid reported on one day in mathura

मथुरा में कोरोना: पहली बार 24 घंटे में सर्वाधिक 521 संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत

Tue, 27 Apr 2021 05:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 05:49 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण रिकॉर्डतोड़ तेजी से फैल रहा है। जिले में मंगलवार को 521 नए संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus News: more than five hundred news cases of covid reported on one day in mathura
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मथुरा जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू हो गया है। मंगलवार को पहली बार नए संक्रमितों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में कोरोना के 521 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना के 3110 एक्टिव केस हो गए हैं। मंगलवार को दो मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पूर्व सोमवार को कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 450 लोग पॉजिटिव मिले थे। 

विज्ञापन


 राया में कोरोना संक्रमित की मौत 
कस्बा राया में कोरोना संक्रमित युवा व्यापारी की मौत हो गई। नगर पंचायत द्वारा कालोनी को सील कर सैनेटाइजेशन कराया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. तुलाराम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है, दो गज दूरी और मास्क का प्रयोग बहुत ही अनिवार्य है।
विज्ञापन


राधाकुंड में तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
राधाकुंड के गोस्वामी मोहल्ले में दो दिन पूर्व एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। इसी दौरान मृतकों के परिवारजनों के सैंपल लिए गए। जांच में परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मंगलवार को गोस्वामी मोहल्ला को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित करते हुए सील किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed