फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lockdown News Update in Hindi coronavirus lockdown update PAC deployed in agra

Lockdown Agra: कोरोना को लेकर सख्ती, बगैर जरूरी काम घर से निकले तो होगी जेल

Wed, 25 Mar 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Mar 2020 12:12 AM IST
सार

लॉकडाउन को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त आदेश जारी किए, एसएसपी ने पीएसी भी तैनात की

विज्ञापन
Agra Lockdown News Update in Hindi coronavirus lockdown update PAC deployed in agra
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जनता कर्फ्यू के दौरान सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार सुबह से ही लोग घरों से बाहर निकल आए। जरूरी सामान खरीदने के बहाने बाजार में उमड़े लोगों को घर भेजने के लिए पुलिस को कमान संभालनी पड़ी। स्थिति देख जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किया है कि मंगलवार से बगैर जरूरी काम से घर से निकलने वाले लोगों को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन पर धारा 188 के तहत केस दर्ज होगा। एसएसपी बबलू कुमार ने इसका पालन कराने के लिए पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात कर दिया है। शहर में 122 जगह बैरियर लगाए गए हैं। 108 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


सेक्टर स्कीम सोमवार से ही लागू कर दी गई थी लेकिन लोग जरूरी सामान का बहाना बनाकर निकलते रहे। दोपहर को पुलिस ने चेकिंग शुरू की। कई लोग ऐसे मिले तो जो झूठ बोल रहे थे। इसके बाद यह सख्ती शुरू की गई। पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गई थी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जरूरी चीजों की आड़ में कुछ जगह गुटखे और चाय की दुकानें खुल गई थीं। पुलिस ने शहर में इस तरह की 150 दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़

एसएसपी बबलू कुमार ने निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक पुलिस यह भी देखे कि बाइकों पर दो से ज्यादा लोग न जा रहे हों। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान किए जाएं।



लोग नहीं माने तो सख्ती और बढ़ाई जाएगी - डीएम

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने अपील की है कि लोग घरों में रहे। सड़क पर आने वाले लोगों की संख्या जैसे जैसे बढ़ेगी, वैसे वैसे सख्ती बढ़ाई जाएगी। सीसीटीवी के कंट्रोल रूम के कैमरों से भी सड़कों की निगरानी की जा रही है। लोगों ने जैसे जनता कर्फ्यू में संयम दिखाया, वैसे ही कुछ और दिन दिखाना होगा। वायरस की चेन को रोकने केलिए घर में रहना जरूरी है।

दूध बांटने वाले लोगों को लॉकडाउन के प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। इस कारण ये लोग दोपहर तक भी सड़कों पर रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इन सभी दुग्ध वितरण का काम सुबह पांच से आठ बजे तक खत्म करना है। इन्हें प्रतिबंध से मुक्ति इन तीन घंटों के लिए ही दी गई है।

वार रूम बना

कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के लिए वार रूम बना लिया गया है। यह कलक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा संगठन के दफ्तर में चौबीस घंटे चलेगा। यहां संपर्क के लिए नंबर 0562-22605550 और 9454419029 पर फोन किया जा सकता है। 

अगर कोई मुनाफाखोरी करे तो भी यहां शिकायत की जा सकती है। कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है। किसी में कोरोना के लक्षण दिखाएं दें तो, भी यहां बता सकते हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि यहां अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

सफाई अभियान चले... कूड़ा नहीं रहना चाहिए

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि शहर और देहात में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। कूड़ा नहीं रहना चाहिए।
- गलियों में सब्जियों के ठेले लगवाएं ताकि लोगों को खरीदारी के लिए दूर न जाना पड़े।
- पुलिस लाउडस्पीकर से लोगों को चेतावनी देकर घरों के अंदर भेजेगी। उन्हें बताया जाएगा कि जरूरी काम के अलावा घर से बाहर रहने पर जेल भेजा जाएगा।
- जरूरी काम के लिए जो लोग बाहर निकल रहे हैं, उन्हें इसका ध्यान रखना होगा कि एक स्थान पर पांच से ज्यादा लोग एकत्र न हों वरना कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव ने इसके भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed