फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Live Updates Lockdown Extended Until May 17 Agra Under Red Zone

Lockdown: आगरा सहित मंडल के तीन जिले रेड जोन में, 17 मई तक कोई छूट नहीं

Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates Lockdown Extended Until May 17 Agra Under Red Zone
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन तीन मई के बाद भी जारी रहेगा। शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। 17 मई तक रेड जोन में आने वाले शहरों में किसी तरह की छूट नहीं होगी। आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा जिला भी रेड जोन में शामिल है। गृह मंत्रालय ऑरेंज और ग्रीन जोन के लिए गाइनलाइन जारी करेगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित आगरा में मिले हैं। यहां शुक्रवार तक 496 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। 30 अप्रैल से एक मई तक के 72 घंटों में 91 नए मरीज मिले। औसत हर 47 मिनट में नए मरीज का है। अब तक 6848 सैंपल लिए गए। इनमें से 496 संक्रमित मिले। इस तरह जांच में हर 14वां शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला। इसी कारण ताजनगरी को रेड जोन में रखा गया है।
विज्ञापन


आगरा के बाद मंडल में दूसरे नंबर पर फिरोजाबाद जिला है। यहां अब तक 122 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें 23 लोग ठीक हो चुके हैं और दो लोगों की मृत्यु हो गई है। उधर, मथुरा में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हो गया। यहां 10 घंटों में नौ कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें से एक महिला की दोबारा पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। यह दोनों जिले भी रेड जोन में है और 17 मई तक कोई रियायत नहीं मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के हॉटस्पॉट क्षेत्र

1- मंटोला, ढोलीखार
2- वजीरपुरा/ गांधीनगर
3- ताजगंज, घटिया
4- कमला नगर
5- खंदारी क्षेत्र
6- एसएन हॉस्पिटल, फव्वारा हॉस्पिटल रोड, चित्रा टाकीज, खटिया पाड़ा, मानसी सईद खान, बाग मुजफ्फर खान।
7- आवास विकास एचपी वेस्ट
8- जगदीशपुरा, लोहामंडी
9- छत्ता एरिया, धुलियागंज, फ्रीगंज, जीवनीमंडी, मदार गेट।
10- फतेहपुर सीकरी नगरीय और ग्रामीण।
11- टीवाईसी, रामबाग, सीतानगर, गोकुल नगर, नराइच।
12- सुशील नगर, यमुना ब्रिज, महताब बाग।
13- विभव नगर।
14- शाहगंज-2, रसूलपुर, खरिया मोड़, सराय ख्वाजा।
15- नामनेर, , एसआर हॉस्पिटल, मोहनपुरा, छौआ नगर।
16- आजमपाड़ा, रामनगर, पृथ्वीनाथ, फाटक।
17- बाह नगरीय।
18- भगवान टाकीज।
19- तोपखाना, राजामंडी।
20- मोतीकुंज, मदिया कटरा।
21- डडुकरा, फतेहपुर सीकरी, दूरा।
22- छींपीटोला
23- नगला काली, देवरी रोड।
24- मारुति एस्टेट, ग्यासपुरा, शाहगंज।
25- पथवारी, छत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
26- मूलचंद्र हॉस्पिटल, नगला सब्ले अछनेरा
27- दयालबाग।
28- राजराय बरौली अहीर
29- सिकंदरा, ककरैठा
30- सदर बाजार
31- सिकंदरा सब्जी मंडी
32- नगला पाड़ा,कौशलपुर, नगला बूदी
33- टेढ़ी बगिया, बंबा
34- शाहदरा, नुनिहाई, यमुनापार।
35- नगला महादेव, शहानाबाद, विभव नगर।
36 जरुआ कटरा, अकोला मलपुरा।
37- झारपुरा, बमरौली कटरा, डौकी।
38- ककुआ, बरौली अहीर।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed