फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest update two new positive cases of covid in firozabad

फिरोजाबाद में दो और कोरोना मरीज मिले, ऑर्डिनेंस फैक्टरी के सहायक प्रबंधक भी संक्रमित

Wed, 15 Jul 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 12:18 AM IST
सार

  • ऑर्डिनेंस फैक्टरी के सहायक प्रबंधक के कोरोना पॉजिटिव आने से फैक्ट्री के कर्मचारियों में हड़कंप है। उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन
coronavirus latest update two new positive cases of covid in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में मंगलवार को दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें एक कांच उद्योगपति हैं। उन्होंने अपनी जांच लखनऊ में कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको लखनऊ में ही भर्ती कर लिया गया। दूसरा मरीज गर्भवती महिला है। यह ट्रूनेट जांच में पॉजिटिव मिली है। अब महिला की रिपोर्ट की पुष्टि के लिए सैंपल लैब भेजा गया है। 

विज्ञापन


दुर्गा नगर निवासी उद्योगपति को विगत दिनों बुखार आया था। उन्होंने लखनऊ में कोरोना की जांच कराई। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वो लखनऊ के ही अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, मक्खनपुर बाजे वाली गली में एक गर्भवती महिला भी ट्रूनेट की जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली। 
विज्ञापन


उधर, सोमवार देर रात मिले 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। इनमें टूंडला के हजरतपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सहायक प्रबंधक भी शामिल हैं। इनके संपर्क में आए सात कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्डिनेंस फैक्टरी में हड़कंप

ऑर्डिनेंस फैक्टरी के सहायक प्रबंधक के कोरोना पॉजिटिव आने से फैक्ट्री के कर्मचारियों में हड़कंप है। वो एक जुलाई से सात जुलाई तक लुधियाना, चंडीगढ़ व दिल्ली के दौरे पर थे। 10 जुलाई को उन्हें बुखार आया तो उन्होंने जांच कराई जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए। 

सीएचसी अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि सहायक प्रबंधक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आए सात कर्मचारियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। इनको क्वारंटीन किया गया है। 

शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में विगत दिनों कोरोना संक्रमित मिले कानूनगो के परिवार के चार और सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इधर, मोहल्ला दुली गुबरेले स्ट्रीट के एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

सऊदी अरब से सुहागनगरी आया युवक भी पॉजिटिव मिला है। वो हाजीपुरा, आगाशाही मस्जिद के निकट का निवासी है। इटावा रोड सिरसागंज में भी एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई है। हजरतपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed