फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest Update Today 14 New Positive Cases Of Covid In Agra

ताजनगरी में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले, 1468 पर पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Sat, 18 Jul 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 12:13 AM IST
सार

  • ताजनगरी में शुक्रवार तक 1468 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें 1213 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 94 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Coronavirus Latest Update Today 14 New Positive Cases Of Covid In Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। रोज नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। इससे मरीजों का कुल आंकड़ा 1500 के करीब पहुंच चुका है। शुक्रवार को 14 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1468 हो गया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 12 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की तादाद 1213 हो गई है। 161 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमित मृतक संख्या 94 है। आगरा में अब तक 33932 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
विज्ञापन



171 कंटेनमेंट जोन हुए बंद

जब से कोरोना संक्रमण ने पैर पसारे हैं, तब से अब तक आगरा में 256 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। शुक्रवार तक 171 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं। 85 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। चिंता की बात यह है कि यहां लगातार नए मरीज मिलने का सिलसिला भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित मरीज

ईदगाह बस स्टेशन में वर्कशाप के सहायक मैकेनिक भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। यह किसी संक्रमित यात्री के संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुआ है। देवरी रोड रहने वाली 24 साल की महिला और उसकी दो साल की बच्ची भी संक्रमित पाई गई है। ककुआ और कमला नगर में दो-दो मामले सामने आए हैं। 

शुक्रवार को पुनीत विला मारुति इस्टेट में 36 साल के युवक, कमला नगर में 37 साल के युवक और प्रतीक इन्क्लेव निवासी 57 साल के पुरुष संक्रमित मिले हैं। मक्खनपुर गांव में 32 साल की महिला, रावली में 42 साल का पुरुष, बजीरपुरा में  62 साल के बुजुर्ग की भी रिपोर्ट पाजीटिव आई है। 

गोकुलपुरा में 65 साल के पुरुष, नगला देवजीत यमुनाब्रिज के 30 साल के युवक की जांच में भी वायरस की पुष्टि हुई है।  ककुआ में 23 साल की युवत और 45 साल की महिला भी संक्रमित मिली है।  एत्माउदौला में 55 साल की महिला की रिपोर्ट भी पाजीटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed