{"_id":"5f10ab40877ceb56b7076ef6","slug":"coronavirus-latest-update-rapid-antigen-test-start-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : ताजनगरी में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू, पहले दिन सभी 18 की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : ताजनगरी में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू, पहले दिन सभी 18 की रिपोर्ट निगेटिव
Fri, 17 Jul 2020 01:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:02 AM IST
सार
- रैपिड एंटीजन टेस्ट का पहला दिन राहतभरा, सभी 18 की रिपोर्ट निगेटिव आई
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान के लिए गुरुवार से रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू हो गए। जिलाधिकारी (डीएम) प्रभु एन सिंह ने बताया कि 10 हजार एंटीजन टेस्ट किट और मिल गई हैं। पहले दिन सभी टेस्ट नेगेटिव आए हैं। कंटेनमेंट जोन व नए मरीजों के निकट संपर्कों की जांच की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एंटीजन किट से टेस्ट करने के लिए पांच मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया था। तीन दिन पहले एक हजार टेस्ट किट लखनऊ मुख्यालय से मिली थीं। 10 हजार और मिलने से एक-दो दिन में बड़े पैमाने पर रैंडम एंटीजन टेस्ट होंगे। इस टेस्ट से 20 से 25 मिनट में व्यक्ति में संक्रमण पता चल जाता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों के टेस्ट भी होंगे
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में जुटे आइसोलेशन ड्यूटी स्टाफ व पैरामेडिकल स्टाफ व संदिग्ध हेल्थ वर्कर्स के टेस्ट भी किए जाएंगे। इनमें संक्रमण का जल्दी पता चलने से उपचार व रोकथाम में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
क्या होता है एंटीजन टेस्ट
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एंटीजन टेस्ट में मौके पर ही रैपिड किट से 10 मिनट में जांच हो जाती है। इससे लक्षण वाले मरीजों की रिपोर्ट अगर निगेटिव आती है, तो कंफर्मेशन के लिए आरटीपीसीआर जांच कराते हैं। इससे कम समय में संक्रमित मरीजों को चिह्नित किया जा सकता है।
9006 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर मल्टी विटामिन दवा दी
स्वास्थ्य विभाग की 34 टीमों ने इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, नरायच, ताजगंज, छत्ता, लोहामंडी, विभगव नगर, सिकंदरा में 2029 घरों के 9006 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। यहीं पर लगाए गए शिविर में 215 पुरुष, 222 महिलाएं और 17 बच्चों की सेहत की जांच की।
जांच में सबसे ज्यादा 30 मरीज त्वचा रोग के मिले, दो मरीज मधुमेह और 78 अन्य परेशानी के मिले। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोई संदिग्ध नहीं मिला, सभी को विटामिन सी और मल्टी विटामिन की दवा दी है।