फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest Update In Hindi: 14 More Case Of Covid In Firozabad

फिरोजाबाद में दरोगा सहित 12 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, 18 नए मामलों से 157 पर पहुंची संख्या

Tue, 05 May 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 May 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Latest Update In Hindi: 14 More Case Of Covid In Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी है। सोमवार को 18 और कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें उपनिरीक्षक सहित 12 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। तीन संक्रमित निजी अस्पताल से जुड़े हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 157 हो गई है। लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पूर्व रविवार को सात कोरोना संक्रमित मिले थे। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ)  डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि कोरोना के 18 मामले और बढ़े हैं। अब कुल 157 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 40 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। नए संक्रमितों के संपर्क में आए लोग ट्रेस किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

सुहागनगरी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। कंट्रोल रूम पर तैनात लिपिक ने 15 दिनों में कोरोना से जंग जीत ली है। हॉटस्पॉट इलाके के चार और मरीज कोरोना से मुक्त हो गए हैं। इस तरह जनपद में अब तक 40 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनको आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी देकर होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed