फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest update: 114 new patients reported in agra

आगरा में कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, पहली बार 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या 100 के पार, एक और मौत

Mon, 14 Sep 2020 01:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Sep 2020 01:01 AM IST
सार

  • तीन मार्च से अब तक यह पहला मौका है, जब एक दिन में 100 से ज्यादा मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
coronavirus latest update: 114 new patients reported in agra
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू हो चुका है। रविवार को रिकॉर्डतोड़ 109 नए संक्रमित मरीज मिले। तीन मार्च से अब तक यह पहला मौका है, जब एक दिन में 100 से ज्यादा मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि रविवार तक कुल 4042 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3132 ठीक हो गए हैं। एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा 114 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस स्थित कृति नगर निवासी 67 वर्षीय हृदय रोगी की मौत हो गई। जिलाधिकारी ने बताया कि हृदय रोगी का पहले पेस मेकर बदला गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें निमोनिया हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बाद मरीज के गुर्दे पर भी असर पड़ा। रविवार को उपचार के दौरान रोगी की मृत्यु हो गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 109 नए मरीज और मिले हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

मास्क की जांच का अभियान अब चौराहा तक सिमटा

जहां कोरोना संक्रमण बेलगाम हो चुका है, वहीं बाजार में नियमों का पालन कराने के लिए शुरू हुआ मास्क की जांच का अभियान अब चौराहा तक सिमट गया है। रविवार को बाजार खुले, लेकिन वहां दुकानदार-ग्राहकों की जांच नहीं की गई। मारुति एस्टेट चौराहे पर राहगीरों को पकड़कर चालान काटे गए।


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने तीन एडीएम व तीन एसपी स्तर के अधिकारियों की टीम बनाई थी। इन्हें घने बाजारों में जाकर नियमों के पालन की जांच करनी थी। बाजार में दुकानदार व ग्राहक बिना मास्क घूमने से रोकने थे, लेकिन रविवार को बाजारों की जगह सड़क पर राह चलते मोटरसाइकिल सवार के चालान काटे गए।

 

एडीएम प्रोटोकॉल पुष्पराज सिंह ने बताया कि मारुति एस्टेट चौराहे पर 19 चालान काटे गए हैं। दूसरी टीम ने 20 चालान किए। कुल 39 लोग बिना मास्क पहने पकड़े गए। जिनसे 19500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

एसपी व एडीएम सिटी नहीं गए

सदर, लोहामंडी और हरीपर्वत सर्किल क्षेत्र में तीनों टीमों को अलग-अलग कार्रवाई करनी है। शनिवार और रविवार को सिर्फ एक टीम कार्रवाई के लिए गई। जबकि एसपी और एडीएम सिटी जांच के लिए नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed