Corona in Agra: एक और मरीज की मौत, 41 नए संक्रमित मिले, 2177 पर पहुंचा आंकड़ा
- ईदगाह में एक ही परिवार के पांच और सैंया में चार सदस्य मिले संक्रमित
- एडीए के उपाध्यक्ष का चालक और नगर निगम-जल संस्थान का कर्मचारी भी चपेट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना का कहर थम नहीं रहा। मलपुरा निवासी 64 वर्षीय संक्रमित मरीज की मौत से मंगलवार को मृतक संख्या 102 हो गई है। 41 नए मरीज भी मिले हैं। यह अगस्त में एक दिन में मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2177 हो गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति आंत के गंभीर संक्रमण से ग्रस्त था। कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना संक्रमित मृतक संख्या 102 हो गई है। 41 नए मरीज और मिलने से मरीजों की कुल तादाद 2177 हो गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 22 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। 1739 मरीज ठीक हो चुके हैं। 336 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें 158 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। मंगलवार तक 70007 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
19 नए कंटेंनमेंट जोन और बढ़े
पिछले 48 घंटे में 74 नए मरीज बढ़ने से 19 नए कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। इनकी संख्या 134 से बढ़कर 153 हो गई है। 259 कंटेंनमेंट जोन बंद हो गए। मार्च से अगस्त तक जिले में 412 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
एडीएम उपाध्यक्ष का चालक संक्रमित
ओल्ड ईदगाह में 64 साल के बुजुर्ग, 59 साल की महिला, 44 साल की महिला, 32 साल और 26 साल का युवक हैं। पुरा महाराज सिंह सैंया में एक ही परिवार के 35 साल की महिला, 15 साल का बच्चा, 17 साल की किशोरी, 35 साल का पुरुष के अलावा 24 साल की महिला, 70 साल का बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पीपलमंडी में एक ही परिवार के 27 साल का युवक, 14 साल की बच्ची और 84 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आए हैं। शमसाबाद सीएचसी में एंटीजन टेस्ट में 22 साल का युवक और 21 साल की युवती संक्रमित मिली है।
यहां भी मिले मरीज
जैतपुर कला में 63 साल के बुजुर्ग, ताजगंज में 40 साल का युवक, नगला दीवान फतेहाबाद में 29 साल का युवक, पूमपुरा फतेहाबाद में 28 साल के युवक, मायापुरा पिनाहट में 25 साल के युवक, कमला कुंज कमला नगर में 41 साल का युवक संक्रमित मिला है।
नगला बेनीप्रसाद में 88 साल की वृद्धा, सकतपुर में 48 साल का पुरुष, टैगोर वाटर टैंक दयालबाग में 42 साल का युवक, जज कंपाउंड में 31 साल के युवक और 10 साल का बच्चा भी संक्रमित मिला है। बाकी के मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।