{"_id":"5ed8d7068ebc3e907e5a8b3d","slug":"coronavirus-latest-news-three-more-cases-of-covid-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में मां-बेटा सहित तीन नए कोरोना संक्रमित, दिल्ली से लौटे हैं तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में मां-बेटा सहित तीन नए कोरोना संक्रमित, दिल्ली से लौटे हैं तीनों
Thu, 04 Jun 2020 04:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Jun 2020 04:42 PM IST
सार
- जिले में अब तक 25 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
- 15 मरीज ठीक हुए, 10 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में कोरोना संक्रमण के तीन और मरीज मिले हैं। इनमें सोरों के रायपुर पटना के मां-बेटा व लहरा गांव का एक युवक शामिल है। यह तीनों दिल्ली से लौटकर आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों मरीजों को क्वारंटीन सेंटर से कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
गुरुवार को तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रायपुर पटना की महिला की उम्र 45, उसके बेटे की उम्र 30, जबकि लहरा के युवक की उम्र 26 साल है। रिपोर्ट मिलने के बाद गांव में एसडीएम ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी के साथ सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह व स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई।
दिल्ली से लौटे हैं तीनों
तीनों संक्रमितों का यात्रा इतिहास तैयार किया गया। इसमें पाया गया कि रायपुर निवासी मां-बेटे 30 मई को दिल्ली से लौटकर आए थे। ये दोनों गांव में ही एक व्यक्ति के घर रुके। कुछ देर बाद पड़ोसी की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर इन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा था।

लहरा के युवक ने गांव में प्रवेश नहीं किया था। 30 मई की सुबह जब वो दिल्ली से आया तो उसने कपड़े व अन्य सामान देने के लिए परिवार वालों को गांव से बाहर ही बुला लिया था। पुलिस प्रशासन की टीम अन्य संपर्क में आने वालों का यात्रा इतिहास भी तैयार कर रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टिहुई है। तीनों को आइसोलेट करा दिया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है। जिले में अब तक में 25 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 15 लोग ठीक हो गए हैं।