फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest news: one death and 20 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: एक और मौत, तीन माह में पहली बार नए संक्रमितों का आंकड़ा सबसे कम

Wed, 09 Dec 2020 01:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
coronavirus latest news: one death and 20 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में माईथान निवासी 85 वर्षीय हृदय रोगी की संक्रमित होने के बाद मंगलवार को मौत हो गई। जिले में यह 168वीं मौत है। मंगलवार को 20 मरीज मिले। यह संख्या पिछले एक माह में सबसे कम है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 3.74 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई है। कुल 9686 मरीज मिले। इनमें 9015 ठीक हो गए हैं। 501 मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


एक ही परिवार में तीन संक्रमित, 20 नए मरीज मिले

मंगलवार को कोरोना वायरस के 20 नए मरीज मिले। तीन महीने में पहली बार सबसे कम मरीज मिले हैं। इंदर एन्क्लेव बल्केश्वर में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राधिका विहार पश्चिमपुरी में दंपती की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है । 
विज्ञापन


गोकुल अपार्टमेंट पश्चिमपुरी में एक ही परिवार के तीन और केके नगर में एक ही परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित पाए गए। संत नगर, पुरा रामसिंह शमसाबाद, चिरमौली, मंगलम इस्टेट दयालबाग, कुतुकपुरा गोला भीकनपुर, कमला नगर, बेलनगंज, केके नगर, तक्षशिला कॉलोनी और फतेहाबाद में भी कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

36121 लोगों की स्क्रीनिंग में 25 मिले संदिग्ध

स्वास्थ्य विभाग की 113 टीमों ने मंगलवार को ट्रांसयमुना कॉलोनी, बल्केश्वर, कमल नगर, दयालबाग, खंदारी, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, शाहगंज, बोदला, ताजगंज और शमसाबाद रोड के 7258 घरों में 36121 लोगों की स्क्रीनिंग की। 

बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में परेशानी के बारे में पूछकर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा भी जांची। इनमें से 25 लोगों में लक्षण नजर आने पर कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना भी लिया गया। मल्टी विटामिन और एंटी मलेरिया की दवाएं भी दी गईं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed