फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News Old Woman Test Positive For Covid After Her Husband Death In Mainpuri

कोरोना से हुई पति की मौत, पत्नी की भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Mon, 01 Jun 2020 10:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jun 2020 10:08 PM IST
सार

जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इनमें से 31 लोग ठीक हो चुके हैं। 19 क्वारंटीन सेंटर में भर्ती हैं और तीन की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus Latest News Old Woman Test Positive For Covid After Her Husband Death In Mainpuri
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को पांच नए मामले सामने आए। शहर के मोहल्ला अमर नगर निवासी वृद्ध की मौत के बाद पत्नी की द्वितीय जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं भैंसरोली गांव में संक्रमित युवक के चार परिजन संक्रमित पाए गए। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इनमें से 24 लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


देवी रोड स्थित मोहल्ला अमर नगर निवासी एक परिवार 28 मई को दिल्ली से शहर  लौटा था। 28 मई की शाम को वृद्ध की हालत बिगड़ी तो पहले उसे जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था।
विज्ञापन


सैफई में उपचार के दौरान वृद्ध के साथ ही उनकी पत्नी और बच्चों के भी सैंपल की जांच कराई गई थी। वृद्ध की 30 मई को मौत हो गई। मौत के 10 घंटे बाद 31 मई को वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में परिजनों ने मैनपुरी पहुंचकर शव की अंत्येष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध की पत्नी की प्रथम रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन सभी परिजनों की सैफई में ही द्वितीय जांच  भी कराई गई। 31 मई की रात पत्नी की द्वितीय जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव प्राप्त हुई। शहर पहुंची वृद्ध की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रात में ही वृद्ध की पत्नी को आइसोलेशन लेवल वार्ड भोगांव में भर्ती करा दिया। वहीं वृद्ध के पुत्र और पुत्री को क्वारंटीन हाउस में रखा गया है।
 
वहीं भैंसरोली निवासी युवक 22 मई को गुरुग्राम से पत्नी और दो बच्चों सहित गांव आया था। जांच के बाद 28 मई को युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सोमवार को युवक की पत्नी और दोनों बच्चों के साथ ही गांव में रह रहीं बुजुर्ग मां भी पॉजिटिव पाए गए। 

संपर्क में आने वाले आठ को क्वारंटीन हाउस भेजा 
मोहल्ला अमर नगर निवासी वृद्ध की मौत के बाद पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ला अमर नगर और पत्थर मंडी से परिवार के संपर्क में आने वाले आठ लोगों को क्वारंटीन हाउस भेजा है। इन सभी के सैंपल भेजकर जांच कराई जाएगी। 

अमर नगर और पत्थर मंडी को किया सील 
शहर के मोहल्ला अमर नगर निवासी वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मौत और पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने शहर के मोहल्ला अमर नगर, पत्थर मंडी को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया है।

500 मीटर इलाके में किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मोहल्लों में पहुंचकर वहां सैनिटाइज का कार्य कराया गया है। लोगों की स्क्रीनिंग भी कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed