फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest news in hindi lockdown violation in agra

लापरवाही: लॉकडाउन में चप्पलों को सामाजिक दूरी पर रखा, खुद सटकर बैठीं महिलाएं

Sat, 11 Apr 2020 11:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
coronavirus latest news in hindi lockdown violation in agra
इन्हें कौन समझाएं - फोटो : अमर उजाला
यह तस्वीर आगरा के शाहगंज क्षेत्र में स्थित एक बैंक के बाहर की है। सामाजिक दूरी के लिए बनाए गए घेरों में महिलाओं को चप्पलें लाइन रखी हैं। इनके बीच एक-एक मीटर का फासला है, लेकिन जिन महिलाओं ने उन्हें रखा है, वो खुद पास में सटकर बैठ गई। उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। 
विज्ञापन


दरअसल, महिला जनधन खाते में आई रकम को निकालने के लिए महिलाएं पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को शाहगंज स्थित बैंक में कई महिलाएं पहुंची। यहां बैंक कर्मचारियों ने बैंक के बाहर घेरे बना दिए थे। लेकिन महिलाओं ने उन घेरों में अपनी चप्पलें निकालकर रख दी और खुद पास में सटकर बैठ गईं। 
विज्ञापन


बता दें कि जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने और सख्ती कर दी है। शहर के एमजी रोड पर 10 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। एंबुलेंस, सरकारी वाहन और पास धारक वाहनों को ही निकलने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह लगाए गए बैरियर

पैदल लोगों से भी कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। एमजी रोड पर लोगों का आवागमन लगातार हो रहा था। पुलिस के रोकने पर लोग किसी न किसी तरह की समस्या बताते थे। इनमें डॉक्टर का पर्चा लेकर निकलने वालों की संख्या अधिक थी। 

अब पुलिस ने भगवान टॉकीज, दीवानी, हरीपर्वत, सेंट जोंस पुल, सेंट जोंस चौराहा, नाई की मंडी, कलक्ट्रेट, साईं का तकिया, प्रताप पुरा सहित दस स्थानों पर बैरियर लगा दिए हैं। 

शुक्रवार को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कई चौराहों पर चेकिंग की। जिन लोगों ने प्रशासन की ओर से जारी पास दिखाए, उन्हें ही जाने दिया गया। अन्य वाहनों के चालान काट दिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed