फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest news: four death and 118 new patients of covid reported in mathura

मथुरा में कोरोना का कहर: 24 घंटे में चार मरीजों की मौत, 118 नए संक्रमित मिले

Fri, 18 Sep 2020 01:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Sep 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
coronavirus latest news: four death and 118 new patients of covid reported in mathura
मथुरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। 24 घंटे में कोरोना से चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट मरने के बाद आई है। 118 नए मरीज भी मिले हैं। 

विज्ञापन


जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3400 पर पहुंच गया है। इसमें 2432 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 902 सक्रिय मामले हैं। गुरुवार तक कोरोना संक्रमण से 71 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



नए मरीजों में सात केस केडी मेडिकल कॉलेज, पांच वृंदावन महिला आश्रय सदन, दो नारी निकेतन में रह रहीं महिलाओं के अलावा चार केस राधापुरम एस्टेट के हैं। इसके साथ औरंगाबाद में तीन संक्रमित और बीएसए कार्यालय में दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हुई मरीजों की मौत

शहर के बद्रीनगर निवसी 60 वर्षीय वृद्घ की आज कोरोना संक्रमण से उपचार के दौरान मौत हो गई। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कृष्णा नगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की भी बृहस्पतिवार को कोरोना से मौत हो गई।

गोवर्धन निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जान चली गई। इसके साथ ही नौहझील के गांव महमूदगढ़ी निवासी एक युवक की तीन दिन पूर्व आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 

युवक के मरने के बाद गुरुवार को उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बताया जाता है कि युवक के अंतिम संस्कार के समय गांव के कई लोग शामिल हुए थे। युवक के परिवार के 27 लोगों के नमूने लेकर जांच की गई, जिसमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

बीएसए दफ्तर में दो कर्मचारी संक्रमित

बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर में दो कर्मचारी पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल कोरोना जांच टीम ने बीएसए कार्यालय में मौजूद कमचारियों का परीक्षण किया। जिसमें दो कर्मचारी पॉजिटिव निकले हैं। 

बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर द्वारा इस वर्ष किसी भी शिक्षक का ट्रांसफर न किये जाने से बीएसए कार्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों का भारी संख्या में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सामाजिक दूरी का पालन न करना तथा लोगों के मास्क न लगाने के कारण यहां संक्रमण फैलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed