{"_id":"5f7859af8ebc3e9c055bc18a","slug":"coronavirus-latest-news-corona-infection-reduced-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: आगरा में कम हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, आधा रह गया रोज नए मरीजों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: आगरा में कम हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, आधा रह गया रोज नए मरीजों का आंकड़ा
Sun, 04 Oct 2020 09:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:40 AM IST
सार
- आगरा के लिए राहत की खबर है। सात दिन पहले तक रोज औसतन 106 नए मरीज मिल रहे थे। अब यह आंकड़ा लगभग आधा रह गया है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हुई है। सात दिन पहले तक रोज 106 के औसत से संक्रमित मिल रहे थे। अब 63 मिल रहे हैं। इस बीच ठीक होने की दर भी सुधरी है। यह पहले 80 फीसदी थी, अब 84 हो गई है। पिछले सात दिन में एक भी दिन 100 मरीज नहीं मिले हैं। इससे पहले सात दिन में पांच दिन 100 से ज्यादा मरीज मिले थे।
विज्ञापन
प्रशासन का जोर अब मास्क न पहनने वालों पर सख्ती पर है। आठ दिन पहले आए नोडल अधिकारी आलोक कुमार यही मंत्र दे रहे थे, जो मास्क न पहने, उसका चालान काटा जाए। पुलिस इसके लिए अभियान चलाए। पुलिस रोज 600 से 700 चालान काट रही है।
विज्ञापन
इस सप्ताह मिले संक्रमित
02 अक्तूबर : 44
01 अक्तूबर : 48
30 सितंबर : 57
29 सितंबर : 73
28 सितंबर : 69
27 सितंबर : 72
26 सितंबर : 79
बीते सप्ताह मिले संक्रमित
25 सितंबर : 86
24 सितंबर : 97
23 सितंबर : 104
22 सितंबर : 127
21 सितंबर : 105
20 सितंब : 106
19 सितंबर : 118
बाजार खुलने से बढ़े थे मरीज, अब संख्या कम होगी
आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि बाजारों को दो दिन बंद रखा जाना बंद हो गया तो भीड़ अचानक से बड़ी। इससे संक्रमण तेजी से फैला। धीरे-धीरे बाजारों में स्थिति सामान्य हुई वैसे ही संक्रमण कम हो गया। एक कारण यह भी है कि देहात में जागरूकता भी बढ़ी है। अब वहां संक्रमित कम मिल रहे हैं।
संक्रमण की दर और कम होने की उम्मीद : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि वायरस का व्यवहार भी बदलता रहता है। कई शहरों में अचानक उच्च स्तर पर संक्रमण पहुंचकर फिर नीचे आ चुका है। आगरा में भी यही उम्मीद है कि अब संक्रमण की दर कम होती चली जाएगी।