{"_id":"5f28055f6df4732adf39263b","slug":"coronavirus-latest-news-11-new-cases-of-covid-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Firozabad: सुहागनगरी में 11 नए मरीज मिले, एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Firozabad: सुहागनगरी में 11 नए मरीज मिले, एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव
Tue, 04 Aug 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबद जिले में सोमवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले। इनमें एका के कस्बा पाढ़म में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले। जसराना में भी कोरोना का नया केस सामने आया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 773 हो गई है।
विज्ञापन
जिले मे सोमवार को कस्बा पाढ़म में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 58 वर्षीय वृद्ध, 27 वर्षीय युवक के साथ ही 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिले। इनके परिवार का एक सदस्य अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद परिवार के 11 लोगों की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
यहां भी मिले मरीज
टूंडला के गांव लाघई निवासी दो युवकों में संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों युवक झांसी में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। विगत दिनों वह अपने गांव लौटे थे। जांच में दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जसराना में एक इंटर कॉलेज के निकट 16 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। युवक कपड़े की दुकान पर काम करता है। दुकान स्वामी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर युवक ने जांच कराई थी।
विज्ञापन
टूंडला के शिव नगर में 45 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला। राजा का ताल स्थित एक प्रमुख कांच फैक्टरी में कार्यरत दो कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। एक दिन पूर्व इसी कांच फैक्टरी का क्वालिटी मैनेजर भी संक्रमित मिला था।
कस्बा एका में एक और युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं हाजीपुरा में 26 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के संपर्क में आए लोगों सूची में बनाने हमें जुटी है।
मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों की कराई जांच
सरकारी मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रविवार देररात अन्य कर्मचारियों की कोरोना की जांच कराई गई। इस दौरान एंटीजन किट से जांच की गई। हालांकि जांच में कोई कर्मचारी पॉजिटिव नहीं मिला।