फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus india Another corona positive case found in Agra

कोरोना: बेटे के विदेश से आने की बात छिपाने वाला डॉक्टर संक्रमित, आगरा में 12 वां मामला

Thu, 02 Apr 2020 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Apr 2020 09:24 AM IST
सार

बेटा पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिल चुका, डॉक्टर पर दर्ज हुआ था केस
 

विज्ञापन
coronavirus india Another corona positive case found in Agra
कोरोना वायरस

विस्तार

बेटे के अमेरिका से लौटने की सूचना छिपाने के आरोपी डॉक्टर में कोरोना संक्रमण पाया गया है। उनके सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को आई। डॉक्टर पर सूचना छिपाने का केस दर्ज हुआ था। उन्होंने बेटे को अपने ही नर्सिंग होम आइसोलेट कर रखा था।
विज्ञापन


बेटा पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। पिता और पुत्र का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। संक्रमित मिले डॉक्टर की पत्नी भी डॉक्टर हैं। दंपती आगरा में नर्सिंग होम चलाते हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर का 21 वर्षीय बेटा अमेरिका से दुबई होते हुए 20 मार्च को लौटा था। न तो उसने इसकी जानकारी दी और न ही उसके माता पिता ने। चिकित्सक दंपती ने उसे अपने ही अस्पताल में आइसोलेट कर लिया था। इससे अन्य मरीजों के लिए भी संक्रमण का खतरा पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसकी जानकारी मिलने पर 25 मार्च को बेटे का सैंपल भेजा गया। 26 को मिली रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आया। परिजनों के सैंपल लिए गए। अब पिता के सैंपल की रिपोर्ट आई है। यह भी पॉजिटिव है।

शहर का 12 वां केस
विदेश से आए किसी व्यक्ति से संक्रमण का यह दूसरा मामला है। इससे पहले जूता कारोबारी के परिवार के संपर्क से उनके कर्मचारी को कोरोना संक्रमण हुआ था। डॉक्टर के बेटे में पांच दिन पहले जब संक्रमण मिला, तब वह शहर का नौवां केस था। 12 में से आठ लोग ठीक हो चुके हैं।

अब तक के केस
1. जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य : पांचों ठीक हो गए।
2. जूता कारोबारी की फर्म का कर्मचारी और उसकी पत्नी : दोनों ठीक हो गए।
3. रेलवे अधिकारी की बेटी : वह स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
4. डॉक्टर और उनका बेटा : दोनों का उपचार चल रहा है।
5. कॉलेज संचालक का यूके से लौटा बेटा : वह अस्पताल में भर्ती है।
6. ऑटोमोबाइल कारोबारी की लंदन से लौटी बेटी : उसका भी उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed