फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus in Agra, UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: 19 more positive cases of Covid 19 in agra

CoronaVirus in Agra: तीन कोरोना योद्धाओं सहित 19 और संक्रमित मिले

Fri, 10 Apr 2020 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 12:00 AM IST
सार

आगरा जिले में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 86 हो गई है, जो प्रदेश के किसी एक शहर में सबसे अधिक है।   

विज्ञापन
CoronaVirus in Agra, UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: 19 more positive cases of Covid 19 in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में बृहस्पतिवार को 19 और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से तीन कोरोना योद्धा हैं दो चिकित्सक और एक वार्ड ब्वाय। चिकित्सकों में से एक एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हैं और दूसरे सैंया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक।
विज्ञापन


वार्ड ब्वाय भी एसएन मेडिकल कॉलेज का है, जिसकी ड्यूटी तीन दिन पहले ही आइसोलेशन वार्ड में लगी थी। इनके अलावा 16 और लोग हैं। इनके मिलने से संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है। संपर्क से संक्रमण के मामले भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


19 में 17 पुरुष और दो महिलाएं हैं। पांच जमाती हैं। ये सभी दिल्ली मरकज से आए जमातियों के संपर्क में आए थे। प्रशासन ने इन सभी को पहले ही क्वारंटीन कर दिया था। क्वारंटीन सेंटर से ही इनके नमूने लिए गए थे। इन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने लोग हो चुके हैं संक्रमित

ढोलीखार की मरीज से सात अस्पतालकर्मी संक्रमित
भगवान टॉकीज स्थित पारस हॉस्पिटल के स्टाफ के 47 लोगों में से सात संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक महिला है। एक फिरोजाबाद के टूंडला के रहने वाले हैं। सातों युवा हैं। इनमें दो की उम्र 27-27 साल है।

अन्य की 28, 30, 35 और 38 साल है। इस अस्पताल में ढोली खार की 65 वर्षीय महिला का किडनी की बीमारी का उपचार चला था। उन्हें मथुरा के नयति अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां जाकर पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद यहां अस्पताल को सील किया गया। स्टाफ के नमूने लिए गए।

महिला की मौत के बाद तीन परिजन मिले संक्रमित
कमला नगर की 76 वर्षीय संक्रमित महिला की बुधवार को दिल का दौरा पड़ जाने से मौत हो जाने के बाद बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले। इनमें नीदरलैंड से लौटा उनका पोता, सराफ का काम करने वाला बेटा और पुत्रवधू शामिल है।

महिला में संक्रमण मिलने के बाद इन सभी के सैंपल लिए गए थे। नीदरलैंड से लौटे पोते में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों को क्वारंटीन किया गया।

राजामंडी का ट्यूटर भी आया संक्रमण की चपेट में 
राजामंडी का एक ट्यूटर भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। वह दो महीने से ट्यूशन नहीं पढ़ा रहा था। उसकी केस हिस्ट्री तैयार की जा रही है। उसका कहना है कि उसे नहीं मालूम कि उसे संक्रमण कैसे हुआ। न ही तो वह विदेश से आया है न ही विदेश से आए किसी शख्स के संपर्क में आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे रिश्तेदारों को घर में ही क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है। युवक को शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है।

9 अप्रैल- 19 नए मामलों में संक्रमण की पुष्टि।
8 अप्रैल- दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
7 अप्रैल- 10 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि।
6 अप्रैल-  कोरोना के पांच मामले सामने आए। 
5 अप्रैल- दुबई से लौटे युवक के मां-भाई और एक अन्य में संक्रमण की पुष्टि। 
4 अप्रैल- 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 
3 अप्रैल- तब्लीगी जमात से लौटे सात जमाती सहित आठ में कोरोना की पुष्टि। 
2 अप्रैल- अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक पिता-पुत्र, इनका इलाज गुरुग्राम में चल रहा है। ये दोनों केस आगरा के आंकड़े में शामिल नहीं है।
1 अप्रैल- कोरोना मरीज युवक के चिकित्सक पिता में संक्रमण
29 मार्च- इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।
27 मार्च- लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।
26 मार्च- अमेरिका से लौटा चिकित्सक का बेटा संक्रमित मिला।
13 मार्च- रेलवे अधिकारी की बेटी : वो स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
8 मार्च-  जूता कारोबारी की फर्म का कर्मचारी और उसकी पत्नी : दोनों ठीक हो गए।
3 मार्च- जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य : पांचों ठीक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed