{"_id":"5f53a1198ebc3e81b90069b9","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-latest-news-update-today-one-death-and-87-new-cases-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना : लगातार दूसरे दिन 80 से ज्यादा संक्रमित, मृतकों के आंकड़े में भी इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना : लगातार दूसरे दिन 80 से ज्यादा संक्रमित, मृतकों के आंकड़े में भी इजाफा
Sun, 06 Sep 2020 08:50 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Sep 2020 08:50 AM IST
सार
- ताजनगरी में सितंबर महीने के शुरुआत में ही संक्रमित मरीजों के आंकड़े में रोज रिकॉर्डतोड़ इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार दोगुना हो गई है। सितंबर महीने के शुरुआत में ही संक्रमित मरीजों के आंकड़े में रोज रिकॉर्डतोड़ इजाफा हो रहा है। शनिवार को 87 नए मरीज मिले। इससे पूर्व शुक्रवार को 88 मरीज मिले थे, यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 109 पर पहुंच गया है। 87 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3,291 हो गया है। इनमें 2,584 लोग ठीक हो चुके हैं। 598 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि न्यू आगरा क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय अस्थमा और मधुमेह रोगी को संक्रमित होने के बाद 30 अगस्त को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्थमा के कारण सांस की तकलीफ थी। मधुमेह का पहले से उपचार चलता था। शनिवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
87 नए मरीज और मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 3291 हो गया है। 2585 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 598 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें 383 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। शनिवार को 2649 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में कुल 130530 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Trending Videos
ऐसे बढ़े मरीज
बीत सात दिनों में ही 519 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इससे पिछले सात दिन से ही तुलना करें तो संक्रमण की रफ्तार लगभग दोगुनी हो गई है। बीते सप्ताह 291 संक्रमित मिले थे। एक दिन में संक्रमित मिलने का रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है। गुरुवार को 75 मिले थे। शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ 88 मरीज मिले थे।
05 सितंबर : 87
04 सितंबर : 88
03 सितंबर : 75
02 सितंबर : 71
01 सितंबर : 69
31 अगस्त : 64
30 अगस्त : 65
29 अगस्त : 56
28 अगस्त : 43
27 अगस्त : 39
26 अगस्त : 42
25 अगस्त : 40
24 अगस्त : 33
23 अगस्त : 38
05 सितंबर : 87
04 सितंबर : 88
03 सितंबर : 75
02 सितंबर : 71
01 सितंबर : 69
31 अगस्त : 64
30 अगस्त : 65
29 अगस्त : 56
28 अगस्त : 43
27 अगस्त : 39
26 अगस्त : 42
25 अगस्त : 40
24 अगस्त : 33
23 अगस्त : 38