{"_id":"5e9dc83f8ebc3ed5b4714742","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-four-new-cases-of-covid-19-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: फिरोजाबाद में कोरोना के चार मरीज और मिले, अब तक 56 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: फिरोजाबाद में कोरोना के चार मरीज और मिले, अब तक 56 संक्रमित
Tue, 21 Apr 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:12 AM IST
सार
जिले में सोमवार तक पॉजिटिव मिले केस- 56
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक नमूने लिए - 621
सोमवार शाम तक रिपोर्ट मिली रिपोर्ट में निगेटिव केस - 461
रिपोर्ट का इंतजार - 104
विज्ञापन
कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को चार नए मामले मिले। जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 56 मरीज मिल चुके हैं। इनमें तीन मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। इस तरह कुल 52 मामले सक्रिय हैं।
17 अप्रैल को भेजे गए नमूनों में से सोमवार शाम को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें तीन मरीज नए क्षेत्रों से हैं। एक टूंडला के गांव गढ़ी निर्भय का 24 वर्षीय युवक है। वो मुंबई से लौटा है। शहर के मोहल्ला मोहम्मदपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध भी कोरोना की जद में आ गए।
एक 36 वर्षीय युवक हॉटस्पॉट क्षेत्र में शामिल हाजीपुरा का है, जबकि 55 वर्षीय व्यक्ति कश्मीरी गेट का है। कश्मीरी गेट का व्यक्ति नई आबादी क्षेत्र की एक मस्जिद में इमाम हैं। चारों मरीजों को जसराना में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि सोमवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण का शिकार लोगों की कुल संख्या 56 है। इनमें से तब्लीगी जमात से जुडे़ तीन संक्रमित व्यक्ति ठीक हो गए हैं। संक्रमण से एक की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में 52 मामले सक्रिय हैं।
संक्रमित बाबू के संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
प्रशासन के लिए राहतभरी खबर यह है कि कोरोना संक्रमित कलक्ट्रेट के बाबू के संपर्क में आने वाले सभी 72 अधिकारी और कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना से बचने के लिए एयतिहात बरतें। हैंडवॉश, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
जिला मुख्यालय में कोरोना कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई थी। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर और एबीएसए सहित 72 कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल लेकर सभी को क्वारंटीन कर दिया गया था। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में इनमें से किसी को संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।