फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus in UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: more than two hundred cases of covid 19 in agra division

CoronaVirus in UP: यूपी के एक चौथाई कोरोना मरीज सिर्फ चार जिलों में, आंकड़ा 200 के पार

Thu, 16 Apr 2020 03:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Apr 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: more than two hundred cases of covid 19 in agra division
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसारता जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर तक प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 800 के करीब पहुंच गई। इनमें से एक चौथाई से अधिक मरीज आगरा मंडल के चार जिलों के हैं। 
विज्ञापन


यूपी में अब तक सबसे अधिक मरीज आगरा जिले में मिले हैं। बुधवार को मिले 19 मरीजों के साथ आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 167 हो गई। इनमें संक्रमित जमातियों की संख्या 76 से अधिक है।
विज्ञापन


आगरा में अप्रैल माह में तेजी से कोरोना संक्रमण फैला है। मार्च में 12 मामले थे, जो अप्रैल में 167 हो गए। यानी 15 दिनों में 155 नए मरीज मिले। औसत देखा जाए तो हर दिन 10 से अधिक मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में फिरोजाबाद दूसरे नंबर पर

मंडल में दूसरे नंबर पर फिरोजाबाद जिला है। यहां बृहस्पतिवार को दो नए मरीज मिले। दोनों युवक हैं और कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। जिले में अब कोरोना के 26 मरीज हो गए हैं। 

मथुरा और मैनपुरी दोनों जिले में अब तक पांच-पांच संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। चिंताजनक बात यह कि आगरा के पारस अस्पताल से कई जिलों में संक्रमण फैला है। यहां एक संक्रमित महिला भर्ती रही थी।

मैनपुरी जिले में अब तक 100 से अधिक लोगों को क्वारंटीन में रखा जा चुका है, जो पारस अस्पताल के संपर्क में आए। बुधवार को 67 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। 

आगरा मंडल में कोरोना संक्रमित
आगरा- 167
फिरोजाबाद- 26
मथुरा- 05
मैनपुरी- 05
(बृहस्पतिवार दोपहर तक के आंकड़े)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed