फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: Three More Positive Cases Of Covid 19 In Agra

CoronaVirus In Agra: आगरा में तीन नए मामले, अब तक 92 संक्रमित, 10 हो चुके हैं ठीक

Sat, 11 Apr 2020 06:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: Three More Positive Cases Of Covid 19 In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शनिवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ जिले में अब तक कुल 92 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से एक महिला की मौत हो चुकी है। यहां 33 हॉटस्पॉट बनाकर इन इलाकों को पूरी तरह से सील किया गया है। इन्हें संक्रमण से मुक्त कराने के लिए यहां नगर निगम की गाड़ियों और दमकलों से हर घर को सैनिटाइज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस बीच राहत भरी खबर यह है कि दो और संक्रमित ठीक होकर एसएन मेडिकल कॉलेज से घर पहुंच गए हैं। आठ लोग पहले ठीक हो चुके हैं। इस तरह 10 अब तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उधर, शनिवार से ही एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के लिए टेस्टिंग शुरु हो गई। सोमवार से जांच शुरु हो जाएगी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शनिवार को संक्रमित मिले तीन में से दो मरीज अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक के संपर्क में आए थे। जिन अस्पतालों में कोरोना के मरीज मिले हैं, उन्हें पहले ही सील किया जा चुका है। जिले में अब तक 1913 सैंपल लिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मिले नए मरीजों में से दो मदिया कटरा के मोतीकुंज क्षेत्र के दंपती और एक ताजगंज का युवक है। दंपती का उपचार घटिया आजम खां स्थित उस अस्पताल में चल रहा था जिसके चिकित्सक को पहले ही संक्रमित पाया जा चुका है। नए तीनों मामले संपर्क से संक्रमण के हैं।

मोतीकुंज में पुलिस तैनात कर दी गई है। दंपती के परिवार के सदस्यों की सूची बनाई गई है। सभी को घर में ही क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया है। सभी की स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद नमूने लिए जाएंगे। 

आसपास के लोगों को हिदायत दी गई है कि वे घरों से नहीं निकलें। ताजगंज का क्षेत्र पहले से ही हॉटस्पॉट में है। यहीं का एक और मरीज मिला है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

सिकंदरा का अस्पताल निगरानी में

सिकंदरा क्षेत्र के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित युवक की किडनी का डायलिसिस किया गया था। इसके बाद इस अस्पताल की डायलिसिस यूनिट को बंद कर दिया गया। डॉक्टर क्वारंटीन में चले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस अस्पताल की निगरानी कर रहा है। कोरोना के लक्षण मिलते ही सैंपलिंग कराई जाएगी।

रोज 250 मरीज देखते थे संक्रमित मिले चिकित्सक 

भगवान टॉकीज, कमला नगर और नामनेर के अस्पताल के बाद प्रशासन का फोकस अब घटिया आजम खां स्थित उस अस्पताल पर है, जिसके चिकित्सक को संक्रमित पाया गया है। 

चिकित्सक रोजाना लगभग 250 मरीज देखते थे। आसपास के क्षेत्र में प्रभावी लोगों के माध्यम से अपील कराई जा रही है कि डॉक्टर के संपर्क में रहे लोग खुद को क्वारंटीन में रखें। अगर कोरोना लक्षण हैं तो जांच कराएं।

कुछ इस तरह बढ़े संक्रमित

अप्रैल
1 अप्रैल-  इंग्लैंड से लौटे कोरोना संक्रमित युवक के चिकित्सक पिता में संक्रमण।
3 अप्रैल- तब्लीगी जमात से लौटे सात जमाती सहित आठ में कोरोना की पुष्टि। 
4 अप्रैल- 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 
5 अप्रैल- दुबई से लौटे युवक के मां-भाई और एक अन्य में संक्रमण की पुष्टि। 
6 अप्रैल-  कोरोना के पांच मामले सामने आए। 
7 अप्रैल- 10 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि।
8 अप्रैल- दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
9 अप्रैल- 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि।
10 अप्रैल- पांच और जमाती संक्रमित पाए गए।  
11 अप्रैल- तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि। 

मार्च
3 मार्च- जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य : पांचों ठीक हो गए।
8 मार्च-  जूता कारोबारी की फर्म का कर्मचारी और उसकी पत्नी : दोनों ठीक हो गए।
13 मार्च- रेलवे अधिकारी की बेटी : वो स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
26 मार्च- अमेरिका से लौटा चिकित्सक का बेटा संक्रमित मिला।
27 मार्च- लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।
29 मार्च- इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed