फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: coronavirus outbreak in agra

CoronaVirus in Agra: तेजी से बढ़ रहे मामले, अब तक की जांच में हर 20वां शख्स मिला संक्रमित

Sat, 11 Apr 2020 01:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 01:54 PM IST
सार

अप्रैल में 100 से 150 सैंपल रोज लिए जा रहे हैं। इनमें 8 से 10 संक्रमित मिल रहे हैं।
 

विज्ञापन
CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: coronavirus outbreak in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा में शनिवार तक कोरोना वायरस के 92 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में जैसे-जैसे नमूनों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे कोरोना वायरस से संक्रमितों का ग्राफ चढ़ता जा रहा है। मार्च में रोज 10-15 सैंपल लिए जा रहे थे। तब 31 दिन में 12 मरीज मिले थे। अप्रैल में 100 से 150 सैंपल रोज लिए जा रहे हैं। इनमें 8 से 10 संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में 1753 लोगों की जांच में 89 संक्रमित पाए गए यानी हर बीसवां व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसमें शनिवार का आंकड़ा शामिल नहीं है। शनिवार सुबह तीन और मरीज मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। इनमें 81 मामले सक्रिय हैं।  
विज्ञापन


अब जांच का दायरा और बढ़ाया जाना है। प्रशासन का फोकस हॉटस्पॉट में हर उस शख्स की जांच कराना है जो मरीज के सीधे संपर्क में रहा है या फिर उसमें कोरोना के कोई भी लक्षण है। शहर के 22 इलाके पहले ही हॉटस्पॉट घोषित हो चुके हैं। इन इलाकों से ही 80 फीसदी से ज्यादा मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देहात से सैंया सीएचसी के डॉक्टर में संक्रमण मिलने के बाद स्टाफ और मरीजों के भी सैंपल लिए गए हैं। शुक्रवार रात को आठ हॉटस्पॉट और बढ़ा दिए गए हैं। ग्रामीणों क्षेत्रों को मिलाकर जिले में संक्रमित क्षेत्र 33 हो गए हैं। 

यूं समझें फर्क

मार्च
1. सिर्फ विदेश से आए और उनके सीधे संपर्क के लोगों के सैंपल लिए गए।
2. हेल्थ सर्वे में लोग कोरोना के लक्षणों की जानकारी देने से बच रहे थे।
3. हॉटस्पॉट चिह्नित नहीं थे, इसलिए वहां सैंपल नहीं हुए।
4. विदेश से आए लोगों में से 50 फीसदी से ज्यादा ने सूचना ही नहीं दी।
5. देहात से न सैंपल लिए गए और न ही वहां कोई संक्रमित मिला।

अप्रैल
1. दिल्ली मरकज से आए जमाती मिलने पर इनके संपर्क के आए लोगों के ही 150 सैंपल लिए गए।
2. अस्पतालों के स्टाफ और डॉक्टर के संक्रमित मिलने पर सैंपल की रफ्तार तेज की गई।
3. विदेश से आए 336 लोगों का पता चला। इनके सैंपल लिए गए।
4. हॉटस्पॉट चिह्नित होने पर इन इलाकों से 200 से ज्यादा सैंपल लिए गए हैं।
5. शहर से संक्रमण देहात पहुंचा, सैंपल लिए तो सैंया, खंदौली में मरीज मिले।

सैंपलिंग बढ़ाने पर फोकस- डीएम

जिलाधिकारी (डीएम) प्रभु एन सिंह ने बताया कि हमारा फोकस स्क्रीनिंग और सैंपलिंग बढ़ाने पर ही है। भले ही केस ज्यादा हों, लेकिन अगर वे ही लोग संक्रमित मिले जो पहले से चिह्नित हैं तो संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed