{"_id":"5e91bf028ebc3e774b5e346e","slug":"coronavirus-in-agra-seal-of-corona-affected-area-in-fatehpur-sikri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: सीकरी का नया वास मोहल्ला सील, संक्रमित के परिवार समेत 24 के नमूने लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: सीकरी का नया वास मोहल्ला सील, संक्रमित के परिवार समेत 24 के नमूने लिए गए
Sun, 12 Apr 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के फतेहपुर सीकरी के नया वास में कोरोना संक्रमित के मिलने के बाद पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया। शनिवार को संक्रमित युवक के परिवारजनों समेत 24 लोगों के नमूने लिए गए।
युवक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी होते ही प्रशासन ने उसके परिजनों को घर में ही बंद कर दिया था। शुक्रवार रात में चिकित्सकों की सुविधा नहीं मिलने से घर के बाहर से ताला लगाकर वहां पुलिस तैनात की गई।
शनिवार को नमूने के लिए भेजे गए लोगों में संक्रमित के परिवार के 20 और उसे इलाज के लिए आगरा एवं मथुरा ले जाने वाले तीन कार चालक और एक चिकित्सक भी शामिल हैं। इधर, संक्रमित मरीज मिलने से कस्बे में लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि संक्रमित युवक के पूरे परिवार के साथ उसके संपर्क में रहे तीन चालक और एक चिकित्सक के नमूने लिए गए हैं। सभी को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया है।

चिकित्सक के घरवालों को किया होम आइसोलेट
कोरोना संक्रमित युवक का इलाज करने वाले सीकरी कस्बा की कलार गली निवासी चिकित्सक को सैंपलिंग के लिए आगरा भेजा गया है। चिकित्सक के परिजनों को घर में आइसोलेट किया गया है। परिजनों को भी जल्द सैंपलिंग के लिए आगरा भेजा जाएगा।
लोगों ने बंद किए रास्ते, गलियां सील
पहाड़ की मुस्लिम बस्तियों के साथ ही कलार गली, कोटला गली, हॉट पड़ाव गली आदि मुख्य गलियों को सील कर दिया है। इधर, लोगों ने अपने स्तर पर भी मोहल्ले, कॉलोनियों और बस्ती के रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर बाहरी लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।