{"_id":"5e9ab9b88ebc3e7659674268","slug":"coronavirus-in-agra-five-members-of-ward-boy-family-covid-19-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Agra: वार्ड ब्वॉय के परिवार में आठ वर्षीय बच्चा सहित पांच सदस्य संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Agra: वार्ड ब्वॉय के परिवार में आठ वर्षीय बच्चा सहित पांच सदस्य संक्रमित
Sat, 18 Apr 2020 01:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शुक्रवार को मिले कोरोना वायरस के नए 24 संक्रमितों में से पांच एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वॉय के परिवार से हैं। इनमें आठ साल का बच्चा भी शामिल है। अब तक एसएन के चार वार्ड ब्वॉय संक्रमित मिल चुके हैं।
अस्पतालों से लगातार मिल रहे संक्रमण पर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि पारस अस्पताल के साथ ही अब डॉ. प्रमोद मित्तल नर्सिंग होम के संपर्क में आए लोग भी चुनौती बन गए हैं।
घटिया आजम खां स्थित प्रमोद मित्तल के नर्सिंग होम से अब तक छह लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से चार मदिया कटरा क्षेत्र के हैं। पांच नए मरीज सदर के शहीद नगर के हैं। ये उस संक्रमित महिला के हैं जिसने देहली गेट स्थित एक ब्लड बैंक में डायलिसिस कराया था।

संक्रमण की वजह तलाशने आई टीम
किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ की डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम शु्कवार को आगरा पहुंची। यह संक्रमण के बढ़ने की वजह मालूम करेगी। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। टीम ने एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात की।
उनसे कोरोना वायरस के भर्ती मरीजों की जानकारी ली। टीम शनिवार को एसएन, जिला अस्पताल का निरीक्षण करेगी। टीम हॉट स्पॉट, सील एरिया, जांच और आइसोलेशन वार्ड, क्वारंटीन सेंटर की पड़ताल भी करेगी। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि टीम आ चुकी है।

जालमा में भी होगी संक्रमण की जांच
ताजगंज स्थित जालमा कुष्ठ संस्थान में कोरोना जांच की सुविधा शुरू की जाएगी। वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्री ने इसके लिए निर्देशित किया है। एसएन के प्राचार्य ने सीएम को बताया कि अभी एक बार में 45 नमूने जांचे जा रहे हैं।
इस पर मुख्यमंत्री ने इसे एक-दो दिन में 100 नमूने करने को कहा। नमूनों की जांच और बढ़ाने के लिए एसएन को एक और मशीन देने के लिए कहा। इससे यहां एक बार में 150 से 200 नमूने की जांच हो सकेगी। जालमा कुष्ठ संस्थान में भी कोरोना वायरस की जांच के लिए आवश्यक उपकरण और व्यवस्था के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा है।