फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Eight more cases of corona infection came number of total 199 infected

Corona Agra: कोरोना संक्रमण के आठ और मामले आए, संक्रमितों की संख्या 199 पहुंची

Sun, 23 Apr 2023 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 10:24 AM IST
सार

कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिले में 8 और मामले सामने आए। इनमें एक मरीज गाजीपुर का है, बाकी 7 स्थानीय हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Eight more cases of corona infection came number of total 199 infected
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

कोरोना संक्रमितों की संख्या अब जिले में 199 हो गई है। 23 मार्च, 2023 को पहला मामला सामने आया था। अप्रैल में मामले तेजी से बढ़ने लगे। शनिवार को जिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, सभी अलग-अलग स्थानों के हैं। नगलापदी निवासी 22 वर्षीय युवती, लंगड़े की चौकी के 33 वर्ष के युवक, गाजीपुर के 19 वर्ष के युवक, न्यू शाहगंज के 11 वर्ष के बच्चे, संजय प्लेस की 24 वर्ष की युवती, बृज विहार खंदारी के 54 वर्ष के पुरुष, अर्जुन नगर की 65 वर्ष की बुजुर्ग और अवधपुरी के 60 वर्ष के बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


तीन मरीजों के नमूनों की जांच एसएन मेडिकल कॉलेज और 5 की निजी लैब में हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित मरीजों में से कोई अस्पताल में भर्ती नहीं है। मरीजों को होम आइसोलेट कर दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ हत्याकांड : शूटर अरुण मौर्य के इतिहास को तलाश रहा कादरवाड़ी, किसके इशारे पर की वारदात?

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का टीका उपलब्ध नहीं, लोग कर रहे जानकारी

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इससे बचाव के लिए टीका अभी भी लगना शुरू नहीं हुआ है। लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर कोरोना की वैक्सीन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी कर रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि शासन स्तर से वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, इसलिए टीकाकरण बंद है। आगे जो भी निर्देश शासन स्तर से प्राप्त होंगे, उसका पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed