{"_id":"5e6a14e98ebc3ea81f3f2a9d","slug":"coronavirus-couple-will-return-from-thailand-under-the-supervision-of-health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरसः स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेगा थाईलैंड से लौटा दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरसः स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेगा थाईलैंड से लौटा दंपती
Fri, 13 Mar 2020 12:46 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : Amar Ujala
कासगंज जिले में कोरोनावायरस को लेकर खौफ बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग भी इस बीमारी को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। विभाग की टीम ने थाइलैंड से लौटे एक और दंपती को अपनी निगरानी में ले लिया है। इस दंपती को घर पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।
समीपवर्ती ग्राम नदरई में थाइलेंड से एक दंपती लौटा है। दंपती के लौटने पर उसका दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही परीक्षण किया गया था। परीक्षण में रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दंपती को घर जाने की इजाजत दे दी गई।
इसके साथ ही स्वास्थ विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। दंपती के अपने गांव पहुंचते ही स्वास्थय विभाग की टीम उनके घर पहुंच गई। विभाग की टीम ने दंपती को अपनी निगरानी में ले लिया। टीम ने दंपती से आवश्यक फार्म भरवाने के साथ ही मास्क आदि उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
दंपती को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आने पर विभाग को सूचना देने को भी कहा गया है। इसके लिए दंपती को आवश्यक मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
बताते चलें इससे पहले पटियाली क्षेत्र में एक व्यापारी पिछले माह थाइलेंड से लौटा था। इस व्यापारी को भी स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में रखा हुआ है। थाईलैंड से आने वाला दंपती फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ्य है। विभाग की टीम ने उन्हें एहतियातन अपनी निगरानी में ले लिया है। दोनों की लगातार निगरानी की जाएगी -डा. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ