{"_id":"5eb6c1a2b75cf0099d18e7ad","slug":"coronavirus-coronavirus-india-coronavirus-latest-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना: एक साथ सात और संक्रमित बढ़े, 47 पर पहुंची मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना: एक साथ सात और संक्रमित बढ़े, 47 पर पहुंची मरीजों की संख्या
Sun, 10 May 2020 02:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 May 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के हॉटस्पॉट क्षेत्र में कोरोना बम फिर फूटा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के तीन सदस्य, एक वृद्धा और मदरसे का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोसी निवासी डॉक्टर दंपती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है।
शनिवार दोपहर अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज स्थित लैब से 15 लोगों की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को मिली। इनमें पांच लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। गली भार्गव के एक परिवार के दो पुरुष और एक महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
तीनों वृंदावन के कृष्णा कुटीर में क्वारंटीन हैं। तीनों सदस्यों की उम्र क्रमश:, 38, 39, 40 वर्ष है। इनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इस परिवार के होम क्वारंटीन में रह रहे तीन बच्चों के साथ एक महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

मदरसे का एक छात्र संक्रमित मिला
मंडी रामदास निवासी 70 वर्षीय महिला की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। महिला के परिवार के युवक की पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। युवक डायलिसिस पर है। उधर, मनोहरपुरा मदरसे के 16 वर्षीय एक छात्र की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मदरसे के 24 लोगों के सैंपल लिए थे। एक छात्र पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आ चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. शेर सिंह ने बताया कि शनिवार को मिले संक्रमित मरीजों में से पांच हॉटस्पॉट क्षेत्र से हैं। चिकित्सक दंपती कोसी के रहने वाले हैं। चिकित्सकों की टीम घर-घर सर्वे के कार्य में जुटी है। घर के हर सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण कर संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।