फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Black marketing of Mask Raid In Sting Jain Surgical Seal

कोरोनावायरसः 12 रुपए का मास्क सौ में, कालाबाजारी पर सील किया जैन सर्जिकल

Sun, 08 Mar 2020 01:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 08 Mar 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Black marketing of Mask Raid In Sting Jain Surgical Seal
जैन सर्जिकल - फोटो : अमर उजाला
डीएम की टीम ने स्टिंग कर मास्क की कालाबाजारी पर राजामंडी चौराहा स्थित जैन सर्जिकल सील कर दिया है। यहां 12 रुपये के मास्क को 100 रुपये में बेचा जा रहा था। एक हजार मास्क भी मिले हैं। शुक्रवार को भी यहां टीम पहुंची थी, लेकिन मास्क का स्टाक नहीं मिला था।
विज्ञापन


डीएम को शिकायत मिली कि जैन सर्जिकल पर मास्क की कालाबाजारी हो रही है। इस पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अरुण यादव के नेतृत्व में ड्रग-खुफिया विभाग के अधिकारी शामिल किए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के कर्मचारी को ग्राहक बनाकर भेजा, यहां संचालक विपिन जैन ने मास्क के 100 रुपये मांगे, जब कर्मचारी ने कहा कि यह तो महंगा है, इस पर विक्रेता ने कहा, बड़ी मुश्किल में मास्क मिल रहे हैं, लेना है तो लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पर कर्मचारी के इशारा करते ही अन्य अधिकारी आ गए। इनका बिल दिखाया तो 12 रुपये कीमत थी। दुकान पर 10 मास्क मिले, छत पर गोदाम था, जिसमें एक हजार मास्क का पैकेट मिला। इसी में विक्रेता का आवास भी है और दुकान से होकर ही रास्ता गुजरता है। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दुकान का सारा माल गोदाम में शिफ्ट करवाते हुए इसे सील कर दिया।

ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि 12 रुपये की कीमत के मास्क को 100 रुपये में बेचने पर जैन सर्जिकल सील कर दिया है। शुक्रवार को भी यहां
छापा मारा था, लेकिन मास्क का स्टाक नहीं मिला था। लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेजी है।

खंदौली मेडिकल स्टोर की जांच की, दवा व्यापारी पहुंचे
ड्रग विभाग की टीम फव्वारा स्थित खंदौली मेडिकल स्टोर पर पहुंची। इसकी जानकारी पर दवा संगठन के पदाधिकारी भी आ गए। इसके बाद ड्रग विभाग की टीम लौट गई। ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि यहां मास्क मांगा तो बताया कि दूसरी दुकान पर है, लेकर आता हूं। लेकिन वहां से लौटकर आने पर विक्रेता ने उस दुकान पर भी स्टाक न होने की बात कही।

कालाबाजारी पर विक्रेता का करेंगे बहिष्कार
आगरा फार्मा एसोसिएशन ने मास्क, सेनेटाइजर की कालाबाजारी करने वाले दवा विक्रेताओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। फव्वारा में बैठक कर अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि कोरोना वायरस से लोग भयभीत हैं, वाजिब दामों में ही इनकी बिक्री करें।

मीडिया प्रभारी पुनीत कालरा ने कहा कि कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं का बहिष्कार होगा। महामंत्री महेश अग्रवाल ने कहा कि इनकी एसोसिएशन से सदस्यता भी खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed