फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus agra update today: one death seven new cases of covid

आगरा में 85वीं मौत...सात नए मरीज भी बढ़े, 1184 पर पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

Sat, 27 Jun 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jun 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
coronavirus agra update today: one death seven new cases of covid
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शुक्रवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे मृतक संख्या बढ़कर 85 पर पहुंच गई है। सात नए संक्रमित मरीज भी मिले हैं। इतने ही मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सिकंदरा निवासी 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। वो पहले से हृदय और सांस रोग से ग्रस्त थे। शुक्रवार को मरीज ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सात नए कोरोना मरीज मिलने से अब कुल पॉजिटिव केस 1184 हो गए। 991 मरीज ठीक होने के बाद अपने घर जा चुके हैं। कोरोना के 109 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 20610 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्कूल के तीन कर्मचारी संक्रमित

नए कोरोना संक्रमित मरीजों में यूपी बोर्ड के एक स्कूल के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। यह किसी परिचित संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा श्याम नगर बोदला निवासी 49 वर्षीय पुरुष, बेलनगंज की 20 साल की युवती और माधवकुंज के रहने वाला 20 साल का युवक भी संक्रमित पाया गया है। 

मोती कटरा निवासी 58 साल का पुरुष भी संक्रमित हुआ है। इन सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। परिजनों को होम क्वारंटीन में रखा गया है।

65 एक्टिव हॉटस्पॉट

शहर में 65 एक्टिव हॉटस्पॉट हैं, जहां लगातार नए पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। इनमें सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) व खटीकपाड़ा सर्वाधिक संक्रमण प्रभावित क्षेत्र है। यहां 77 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed