{"_id":"5e63840f8ebc3eeadd76abb8","slug":"coronavirus-105-samples-report-negative-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: आगरा के लिए राहत की खबर, चार दिन में लिए गए 105 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस: आगरा के लिए राहत की खबर, चार दिन में लिए गए 105 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव
Sat, 07 Mar 2020 06:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Mar 2020 06:38 PM IST
सार
39 नमूनों में 36 की रिपोर्ट निगेटिव, तीन की रिपोर्ट रविवार को आएगी।
जिला अस्पताल में शनिवार को भी 14 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
मास्क पहने मेडिकल स्टाफ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोनावायरस की आशंका पर शक्रवार को लिए गए 39 नमूनों में से 36 की रिपोर्ट आ गई है। ये सभी निगेटिव हैं। तीन की रिपोर्ट रविवार को आएगी। चार दिन में जिला अस्पताल में लिए गए 105 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में 56 लोग नमूना देने के लिए पहुंचे। इसमें स्क्रीनिंग में 39 लोगों के नमूने लिए गए। इनमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और खंदारी के संक्रमित मरीजों को दिल्ली लेकर जाने वाले एंबुलेंस स्टाफ के भी नमूने लिए गए थे।
सैंपल कलेक्शन के नोडल प्रभारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि 39 नमूनों की जांच हुई, जिसमें से तीन की तकनीकी वजह से दोबारा जांच कराई जा रही है। रविवार को इनकी रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। 14 और नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को 16 नमूनों की जांच भी जिला अस्पताल को मिल गई। इन सभी की रिपोर्ट भी निगेटिव है।

एसएन मेडिकल कॉलेज की एक जूनियर डॉक्टर को बृहस्पतिवार को बुखार-जुकाम, सांस लेने में परेशानी होने पर वो दिल्ली स्थित अपने घर चली गई है। वहां उसके परिजनों ने कोरोना वायरस की आशंका पर संबंधित अस्पताल से संपर्क किया है।
अब तक 97 हजार लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग हुई
आगरा में कोरोनावायरस की आशंका पर पूरे शहर में घर-घर जाकर लोगों की सेहत की जानकारी कर रिपोर्ट बनाई जा रही है। शुक्रवार को 18 कालोनियों में लगभग 56 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 639 लोगों में सामान्य बुखार मिला। तीन दिन में 97 हजार लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को नगला पदी, नगला बूढ़ी, बरौली अहीर, ताजगंज, लोहामंडी एक-दो, हरीपर्वत पूरब-पश्चिम, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर, जीवनी मंडी, जगजीवन नगर, नया घेर, विभव नगर, शहीद नगर में अभियान चला। इसमें 423 टीमों के 846 लोग घर-घर गए।