{"_id":"5e8f57cb8ebc3e77b1075064","slug":"corona-virus-update-news-17-positive-case-of-hospital-staff-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: आगरा के छह अस्पतालों से चिकित्सक सहित 17 संक्रमित, प्रशासन ने बनाई नई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: आगरा के छह अस्पतालों से चिकित्सक सहित 17 संक्रमित, प्रशासन ने बनाई नई रणनीति
Fri, 10 Apr 2020 10:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमातियों के बाद कोरोना संक्रमण फैलने का दूसरा खतरा अस्पतालों से बन गया है। इनमें निजी और सरकारी दोनों तरह के अस्पताल हैं। चिकित्सकों ने संकट की इस घड़ी में मरीजों का उपचार किया लेकिन अनजाने में संक्रमित लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उनके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट बाद में आई।
इससे पहले उनके संपर्क से चिकित्सक, अस्पताल का स्टाफ और अन्य लोग संक्रमित हो गए। कुल संक्रमितों की संख्या 17 पर पहुंच गई है। इनमें कमला नगर के अस्पताल से पिता-पुत्र संक्रमित मिले। हालांकि इनमें पुत्र विदेश से लौटा था। प्रशासन अस्पतालों से संक्रमण रोकने के लिए नए सिरे से योजना बना रहा है।
नामनेर के अस्पताल से छह संक्रमित हुए
सबसे पहले चिकित्सक पिता-पुत्र को संक्रमण हुआ। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता में चल रहा है। इसके बाद दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए। फिर एक कर्मचारी के दो परिजन भी चपेट में आ गए। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमित कोई मरीज उपचार के लिए आया। वह कौन था, कहां से आया था, स्वास्थ्य विभाग इसका पता लगाने की कोशिश में लगा है।

घटिया के अस्पताल में आए मरीजों की तलाश
घटिया में कोरोना संक्रमित मरीज निजी अस्पताल पहुंचा। चिकित्सक ने उसका उपचार किया। तब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई थी। बाद में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। चिकित्सक का नमूना लिया तो वह भी संक्रमित मिले। अब चिकित्सक से उपचार कराने वाले मरीजों की तलाश चल रही है। उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।
भगवान टॉकीज के अस्पताल से फिरोजाबाद तक पहुंचा संक्रमण
भगवान टॉकीज के अस्पताल में स्टाफ के सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां भी यही हुआ। महिला मरीज का किडनी का उपचार किया, वह निकली कोरोना पॉजिटिव। इस अस्पताल में फिरोजाबाद का निवासी एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। उपचार के लिए हाथरस और अलीगढ़ तक से लोग आते हैं। अब मरीजों की सूची बन रही है।