{"_id":"5fe4df518ebc3e3b5e13b0f8","slug":"corona-virus-suspected-of-new-strain-return-from-uk-advisory-of-district-administration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: विदेश से लौटे एक व्यक्ति में नए स्ट्रेन के लक्षण, डीएम ने जारी की एडवायजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: विदेश से लौटे एक व्यक्ति में नए स्ट्रेन के लक्षण, डीएम ने जारी की एडवायजरी
Fri, 25 Dec 2020 09:29 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:29 AM IST
सार
- दो मार्च 2020 को आगरा में कोरोना वायरस का पहला केस इटली से आगरा आया था। अब नए साल से पहले नए स्ट्रेन ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंग्लैंड से यात्रा कर आगरा लौटे नौ लोगों की जांच में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की आशंका है। इन लोगों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन संदिग्ध में लक्षण मिलने पर उसके नमूने को दोबारा जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आगरा में अलर्ट जारी करते हुए दिसंबर में इंग्लैंड और विदेश से लौटे सभी लोगों के लिए कोरोना जांच कराना अनिवार्य कर दिया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने विदेश से लौटने वाले यात्रियों की जांच व नए स्ट्रेन के खतरे के मद्देनजर रात 10 बजे कोविड समीक्षा के बाद यह आदेश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि पिछले 20 दिन में जो लोग यूके से लौटे हैं, वे अपनी जांच शुक्रवार को अवश्य करा लें।
Corona Virus: पहली बार मिले सबसे कम मरीज, चार लाख से अधिक लोगों की हुईं कोरोना जांच
विज्ञापन
बाद में संक्रमण फैलाने का मामला सामने आने पर उनके विरुद्ध महामारी एक्ट में कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सीएमओ की टीम शुक्रवार से विदेश से लौटे लोगों के घर जाकर जांच करेगी। उनकी सूची एयरपोर्ट से प्रशासन को प्राप्त होती है

Trending Videos
जिलाधिकारी ने बताया कि इंग्लैंड आयरलैंड व अन्य देशों से आए 9 लोगों की दोबारा आरटीपीसीआर जांच की गई। आठ निगेटिव हैं। एक सैंपल रिपीट टेस्ट के लिए भेजा है। संदिग्ध को होम क्वारंटीन किया है। गौरतलब है कि 2 मार्च, 2020 को आगरा में कोरोना का पहला केस इटली से लौटे लोगों में मिला था।
बेहद खतरनाक है नया वायरस
जिला प्रशासन के मुताबिक कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक है। इसमें रिपोर्ट निगेटिव आती है जबकि संक्रमित में गंभीर लक्षण प्रकट हो जाते हैं। फेफड़ों में जल्दी संक्रमण से जान का जोखिम बढ़ जाता है। जिला प्रशासन ने ऐसे में एक तरफ विदेश यात्रा से लौटे लोगों की निगरानी बढ़ा दी है दूसरी तरफ लोगों से मास्क व उचित दूरी का पालन करने की अपील की है।