फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Suspected Chinese tourist Reach Hospital coming to see Taj Mahal

कोरोना वायरस के डर से चीनी परिवार की स्क्रीनिंग, परिवार सहित आए हैं ताजनगरी घूमने

Wed, 05 Feb 2020 06:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Feb 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Suspected Chinese tourist Reach Hospital coming to see Taj Mahal
कोरोना वायरस के संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
आगरा घूमने आए चीनी परिवार की जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग की गई है। इनमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण नजर नहीं आया। इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद हेल्थ कार्ड दिया गया है। 
विज्ञापन


चीन के शंघाई शहर के 72 साल के बुजुर्ग अपनी पत्नी (65) और बेटी (33) के साथ बुधवार को आगरा घूमने आए थे। इनमें बुजुर्ग को सांस लेने में परेशानी होने पर फतेहाबाद रोड स्थित होटल में ठहरने पहुंचे। चीन के नागरिक और सांस लेने में परेशानी की जानकारी पर होटल संचालक ने हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दी। 
विज्ञापन


इस जानकारी पर रैपिड रिस्पांस की टीम तत्काल हरकत में आई और एंबुलेंस लेने के लिए टीम को होटल भेज दिया। करीब ढाई बजे टीम तीनों को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल लेकर आई। इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की विशेष टीम ने इनकी स्क्रीनिंग की तो कोरोना वायरस से संबंधित कोई लक्षण नजर नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुजुर्ग मरीज को ब्लडप्रेशर की समस्या मिली। इस पर उनको दवा देकर हेल्थ कार्ड दिया गया है। एंबुलेंस तीनों को होटल छोड़कर आई। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि यह चीनी परिवार 31 जनवरी को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरे थे, वहां पर ही तीनों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी। यहां भी स्क्रीनिंग की गई, लेकिन किसी में भी वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला। बुजुर्ग को ब्लडप्रेशर की परेशानी मिली, इसके चलते उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

चीनी पर्यटक आने पर होटल संचालकों को जानकारी देने को निर्देशित किया है। इसी की जानकारी पर रैपिड रिस्पांस टीम एंबुलेंस से पर्यटकों को जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग कराने लाए। कोई लक्षण नहीं मिला है, इसकी रिपोर्ट शासन को भी दे दी है। -डॉ. मुकेश वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

स्क्रीनिंग के बाद दिया जाएगा हेल्थ कार्ड
-केंद्र सरकार ने चीनी नागरिकों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चीनी नागरिकों की स्क्रीनिंग के बाद हेल्थ कार्ड दिया जाएगा। इसमें नाम, पता, उम्र, स्क्रीनिंग की रिपोर्ट, हेल्प लाइन नंबर लिखे होंगे। एक कॉपी पर्यटक और दूसरी कॉपी स्वास्थ्य विभाग के पास जमा रहेगी। पर्यटक को किसी भी परेशानी होने पर संबंधित हेल्प लाइन पर जानकारी देने को निर्देशित किया है।

चीन से लौटे 11 और लोगों से जाना सेहत का हाल
शासन से 38 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिली है, जो पिछले महीने चीन की यात्रा से लौटे हैं। इनमें अधिकांश व्यवसायी हैं, आठ महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार को सात और बुधवार को 11 लोगों से रैपिड रिस्पांस टीम ने बात की उनकी सेहत का हाल जाना है। यह सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जुकाम-खांसी, सांस लेने में परेशानी जैसी कोई समस्या होने पर सूचित करने को निर्देशित किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed