{"_id":"5e96ef7f8ebc3e72b96fd34d","slug":"corona-virus-sample-leakage-19-rejected-from-lab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कई संदिग्धों के नमूने निरस्त, दोबारा जाएंगे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कई संदिग्धों के नमूने निरस्त, दोबारा जाएंगे सैंपल
Thu, 16 Apr 2020 12:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:36 AM IST
सार
रिजेक्ट किए गए 19 सैंपल
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोराना वायरस के गंभीर मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। बीते दिनों छह नमूनों से नाम मिटने के चलते उन्हें निरस्त किया गया था। अब बुधवार को 19 सैंपल की वायल लीकेज हो गई। इसके चलते सैंपल एक बार फिर से निरस्त कर दिए गए।
जिले में कोरोना जांच की सुविधा नहीं है। सभी संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए अलीगढ़ भेजा जाता है। जहां उन्हें वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम) वायल में विशेष प्रकार के केमिकल में सुरक्षित पैक कर भेजा जाता हैं। उस टेस्टिंग ट्यूब पर लगे स्टीकर पर नाम लिखा जाता हैं। बीते दिनों जिले से गए सैंपल को जांच के लिए अलीगढ़ में देखा गया तो वीटीएम से नाम मिट गया।
इसके चलते छह सैंपल निरस्त कर दिए गए थे। वहीं, 11 और 12 अप्रैल को भेजे गए सैंपल मंगलवार को खोले गए। जहां भेजे गए नमूनों में 11 की वायल लीकेज थी। 12 तारीख को भेजे गए नमूनों में आठ की वायल लीकेज मिली। इस पर जांच कर रही टीम ने 19 नमूनों को रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने संदिग्धों के दोबारा नमूने मांगे हैं।

दोबारा जांच को भेजे गए सैंपल
निरस्त किए गए सैंपल में बुधवार को 17 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच को दोबारा भेजे गए हैं, जबकि आठ संदिग्धों के सैंपल जाना अभी बाकी है।
तो क्या फैल सकता है वायरस
वीटीएम वायल लीकेज होने से वायरस का बाहर आना तय है। ऐसे में वायल कहां लीकेज हुई यह किसी को नहीं पता है। ट्रांसमिशन के दौरान अगर लीकेज हुई तो एंबुलेंस सहित अन्य जगहों पर वायरस के फैलने की पूरी संभावना है।
मामला संदिग्ध
वीटीएम वायल कैसे लीकेज हो गई। मामला संदिग्ध है, जबकि तीन लेयर में सैंपल भेजा जाता है। 17 संदिग्ध मरीजों के सैंपल दोबारा भेजे गए हैं। अन्य के भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है। -डॉ. अजय अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी