{"_id":"5e94765e8ebc3e76a71ef13e","slug":"corona-virus-positive-case-found-in-nayati-hospital-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः नयति अस्पताल की नर्स कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में थी तैनात, पांच हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः नयति अस्पताल की नर्स कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में थी तैनात, पांच हुई संख्या
Tue, 14 Apr 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:07 AM IST
सार
फतेहपुर सीकरी निवासी युवक और आगरा निवासी महिला का चल रहा है इलाज
आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में नयति अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में तैनात नर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फतेहपुर सीकरी निवासी युवक और आगरा निवासी महिला का इलाज नयति अस्पताल में ही चल रहा है। इसी वार्ड में नर्स की ड्यूटी लगी थी। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिले में अब मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए नयति अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में अलग स्टाफ तैनात किया गया है। आगरा निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला और फतेहपुर सीकरी निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक का इसी वार्ड में इलाज चल रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर के आइसोलेशन वार्ड में तैनात स्टाफ के नमूने जांच के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजे जाते हैं। कुछ दिन पहले नयति अस्पताल के स्टाफ समेत 25 लोगों के नमूने भी भेजे गए थे। सोमवार शाम आई जांच रिपोर्ट में 24 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन नयति अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में तैनात केरल निवासी 22 वर्षीय नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

आगरा जिले के दो मरीज नयति अस्पताल में हैं। फरह के गांव ओल में मिले शामली निवासी जमाती को आगरा में भर्ती कराया गया है और ओल निवासी जमाती का उपचार वृंदावन में चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह का कहना है कि 25 लोगों के नमूने जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए थे। सोमवार की शाम आई रिपोर्ट में 24 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और नयति अस्पताल की नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव है। नर्स को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।