{"_id":"5fa0061b6c6ed21d633fed3f","slug":"corona-virus-now-372-active-corona-virus-infected-patients-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: 49 और संक्रमित मिले, कोरोना के 372 सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: 49 और संक्रमित मिले, कोरोना के 372 सक्रिय मरीज
Tue, 03 Nov 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 49 नए मरीज मिले हैं, अब कुल संक्रमितों की 7330 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 6,812 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं 372 सक्रिय मामले हैं।
मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च में 748 की जांच, चार संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को धार्मिक स्थल पर 748 नमूनों की जांच कराई, इसमें से चार संक्रमित मिले हैं। टीम ने गुरु का ताल गुरुद्वारा, स्वामी बाग समाध, जैन मंदिर, रावली मंदिर, सेंट मेरी चर्च, राजेश्वर मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर, बल्केश्वर मंदिर पर सेवादारों के नमूने लिए। नमूना प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि संक्रमित मिलने पर चारों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया है।
मंदिर और दरगाहों पर लिए गए नमूने
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को फतेहपुरसीकरी कस्बे के मंदिरों और दरगाहों पर पहुंचकर 12 लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर सैंपलिंग की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश चौधरी ने इसमें स्थानीय लोगों के सहयोग नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन
36452 लोगों की स्क्रीनिंग में 286 को मिला बुखार
स्वास्थ्य विभाग की 124 टीमों ने कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, शाहगंज, शास्त्रीपुरम, ताजगंज, सदर, बरौली अहीर, नेहरू नगर, बल्केश्वर, खंदारी, सिकंदरा में 8315 घरों के 36452 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी के बारे में पूछा। इनमें से 286 को बुखार-खांसी मिली। इनके कोरोना वायरस के नमूने की जांच कराई गई।