फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Mathura: 68 New Case Found Of Corona Virus Woman Died

Corona In Mathura: कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 68 नए केस मिलने से 2733 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 08 Sep 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Sep 2020 12:15 AM IST
सार

जिले में सोमवार को 68 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें राया का 29 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय बालिका संक्रमित
मिली। 

विज्ञापन
Corona Virus Mathura: 68 New Case Found Of Corona Virus Woman Died
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मथुरा में सोमवार को कोरोना संक्रमण से महोली रोड निवासी 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का उपचार केडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। अब जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 59 हो गया है।
विज्ञापन


इधर, जनपद में सोमवार को 68 कोरोना पॉजिटिव और मिले। इसके बाद जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 2733 पहुंच गया है। नए केसों में आठ केस केडी मेडिकल कॉलेज और पांच नए केस मथुरा रिफाइनरी नगर के हैं। 
विज्ञापन


जिले में सोमवार को 68 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें राया का 29 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय बालिका संक्रमित मिली। टीबी अस्पताल मथुरा का 39 वर्षीय कर्मचारी, जनकपुरी महोली रोड का 40 वर्षीय युवक, राधावैली का 70 वर्षीय वृद्ध, रिफाइनरी नगर की 25 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृृष्णा नगर की 25 वर्षीय युवती, 27 वर्षीय युवक, 53 वर्षीय महिला, विद्यानगर का 67 वर्षीय वृद्ध, 80 वर्षीय वृद्धा, 56 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा का 44 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, राधापुरम स्टेट 90 वर्षीय वृद्धा,  सदर बाजार की 55 वर्षीय महिला, मासूम नगर की 55 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय किशोर, 70 वर्षीय वृद्ध, 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।

वहीं मथुरा से 55 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर का 43 वर्षीय युवक, सरस्वती कुंड की 65 वर्षीय वृद्ध, मैक्स एटरनसिटी 37 वर्षीय व्यक्ति, बंगाली कॉलोनी 83 वर्षीय वृद्ध, मधुवन कॉलोनी से 29 वर्षीय युवती, धौरैरा की 28 वर्षीय महिला, छरौरा से 84 वर्षीय महिला, पुष्पांजली बैकुंठ से 41 वर्षीय व्यक्ति, छरौरा निवासी सात वषीय बालक भी संक्रमित मिला।

राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम ने लिए सैंपल, छह पॉजिटिव मिले
राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम द्वारा एसीएमओ डॉ. देवेंद्र अग्रवाल और नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. भूदेव सिंह के निर्देशन में राधा सिटी, पुलिस लाइन, एसीएमओ ऑफिस में 42 लोगों के कोरोना सैंपल लिए। इसमें छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।


एनएमएमयू के जिला कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि राधा सिटी में दो, पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी और सीएमओ ऑफिस में तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एनएमएमयू टीम में डॉ. अनंग द्विवेदी, सचिन सक्सेना, राकेश कुमार, कावेरी शर्मा,  सत्येंद्र कुमार, राहुल गौतम,  विनोद कुमार , पुरुषोत्तम सिंह,  ज्ञानेंद्र सिंह आदि रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed