{"_id":"5ebd78ab8ebc3e90333700bd","slug":"corona-virus-mainpuri-news-agr441860581","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। जिले में 67 कोरोना संक्रमण के संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। 25 को होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा गया है।
क्वारंटीन हाउस नवोदय से कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए लगातार सैंपल भेजे जा रहे हैं। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की सुबह कुल 67 रिपोर्ट प्राप्त हुईं जो सभी निगेटिव निकली। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि कोविड-19 के तहत क्वारंटीन हाउस नवोदय विद्यालय भोगांव पर नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार निगरानी कर रहे हैं।
पिछले 18 घंटे में 67 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं जो सभी की सभी निगेटिव हैं। ये जिले के लिए राहत भरी खबर है। उन्होंने बताया कि 12 मई को जिन 25 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
108 लोगों की कराई थर्मल स्क्रीनिंग
बृहस्पतिवार को क्वारंटीन हाउस नवोदय विद्यालय में बाहर से आए लोगों की भीड़ रही। सुबह से देर शाम तक 108 लोंगो की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। जिनमें से 28 के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। 30 लोगों को क्वारंटीन हाउस में रखा गया है। शेष को घर भेजते हुए 21 दिनों तक क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट भी निगेटिव
क्वारंटीन हाउस नवोदय में 14 दिन की ड्यूटी के वाद एक होटल में क्वारंटीन किए गए एलटी सुनील शर्मा और एलए हुब्बलाल की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। आज ये लोग होटल से घर भेज दिए जाएंगे।