{"_id":"5eff56458ebc3ea07859a3a9","slug":"corona-virus-live-update-today-medical-college-employee-found-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारी सहित आठ कोरोना पॉजिटिव मिले, 530 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारी सहित आठ कोरोना पॉजिटिव मिले, 530 हुई संक्रमितों की संख्या
Sat, 04 Jul 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:11 AM IST
सार
- कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 530
- अब तक 26 लोगों की हुई है मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किया क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए केस बढ़ गए हैं। इसमें एफएच मेडिकल कॉलेज में कार्यरत दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक बुजुर्ग नोएडा की निजी पैथोलॉजी में हुई जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के अब तक 530 केस सुहागनगरी में मिल चुके हैं। जबकि 26 लोगों की मृत्यु हो गई है।
एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला में कार्यरत सफाईकर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह मरीज टूंडला में मस्जिद रोड पर निवासी है। सैंपल लेने के बाद घर पर ही क्वारंटीन किया गया था। महिला स्टाफ की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। शिकोहाबाद के मोहल्ला मीर खलील निवासी एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला 26 जून को अपने मायके मिर्जापुर से आई थी।
ये भी पढ़ें: एलआईसी कर्मचारी सहित तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली, बुखार के बाद कराई थी जांच
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला की जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। महिला छह माह की गर्भवती है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, भीमनगर गली नंबर पांच में एक और 18 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक के मकान मालिक एक सप्ताह पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

कैलाश नगर निवासी 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवती के बाबा एक सप्ताह पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसलिए पूरे परिवार की जांच कराई। सुहागनगर सेक्टर एक में कोरोना का एक और मरीज मिला है। एक सप्ताह पूर्व मरीज का भतीजा कोरोना संक्रमित पाया था।
इसके बाद घर में ही रहने वाले चाचा को क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल भेजा था। रिपोर्ट आने के बाद क्वारंटीन सेंटर अग्रसेन धाम से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। हाथवंत के गांव इटौली में 31 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था।
नोएडा में संक्रमित पाए गए ओम अपार्टमेंट निवासी वृद्ध
ओम अपार्टमेंट में कोरोना का एक नया मरीज मिला है। 60 वर्षीय बुजुर्ग को कई दिनों से बुखार था। इसलिए वृद्ध द्वारा कोरोना संक्रमण की जांच नोएडा में निजी पैथोलॉजी पर कराई थी, रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग वर्तमान में नोएडा निवासी अपने भाई के घर पर ही हैं।
11601 लोगों की हो चुकी है कोरोना जांच
जनपद में अभी तक 11601 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 10889 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। शेष 712 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है।