{"_id":"5eff52098ebc3e42b2401012","slug":"corona-virus-live-update-kasganj-lic-employee-and-three-found-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी कर्मचारी सहित तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली, बुखार के बाद कराई थी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी कर्मचारी सहित तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली, बुखार के बाद कराई थी जांच
Sat, 04 Jul 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:11 AM IST
सार
- 80 संक्रमित पाए गए हैं जिले में।
- 32 सक्रिय मामले जिले में।
- 48 संक्रमित हो चुके हैं ठीक।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र को सैनिटाइज करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर में एक एलआईसी कर्मचारी, सहावर में निजी पैथोलॉजी संचालक और गंजडुंडवारा में एक गर्भवती महिला संक्रमित पाए गए। एलआईसी कर्मचारी व लैब संचालक को कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 80 पहुंच गई है। इसमें से 32 सक्रिय है।
ये भी पढ़ें: कानपुर मुठभेड़: आगरा मंडल के दो सिपाहियों ने भी गंवाई जान, परिवार में गम-गुस्से का माहौल
कासगंज निवासी एलआईसी कर्मचारी को कई दिन से बुखार आ रहा था। गले में संक्रमण की भी शिकायत थी। इसी के चलते वह कई दिन से छुट्टी पर थे। हाल ही में उन्होंने लक्षण के आधार पर कोरोना टेस्ट कराया। इसमें वह पॉजिटिव पाए गए। वह सहावर गेट बाजार के रहने वाले हैं। एलआईसी कर्मी के संक्रमित पाए जाने के बाद इलाके को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन
मथुराः कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की मौत, 13 पहुंचा संक्रमितों की मौत का आंकड़ा
वहीं सहावर में पैथॉलॉजी लैब संचालक संक्रमित मिले हैं। यह कस्बे में पहला कोरोना संक्रमण का मामला है। उनके परिजनों को भी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया है। सहावर नगर पंचायत ने पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया है। यह इलाका सील करके कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

गंजडुंडवारा में गर्भवती महिला के संक्रमित मिलने के बाद सराफा बाजार को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। महिला का इलाज आगरा में चल रहा था। आगरा में ही कोरोना टेस्ट हुआ। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। राजाराम चौराहे से हनुमानगढ़ी का इलाका सील कर दिया गया है।
दो लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही गर्भवती महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। - डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
दो लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही गर्भवती महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। - डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।